Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इस रन आउट ने तोड़ा नेपाल का दिल, टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूके

VIDEO: इस रन आउट ने तोड़ा नेपाल का दिल, टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूके

SA vs NEP (Photo Source: Imstagram)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज दक्षिण अफ्रीका और नेपाल के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक और बड़ा उलटफेर होते-होते बचा जब नेपाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ल्ड कप में क्रिकेट फैंस को अब तक कई उलटफेर देखने को मिले हैं। यूएस ने पाकिस्तान को हराकार टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया, वहीं अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था।

अगर आज नेपाल साउथ अफ्रीका को हराने में सफल होता तो इस उलटफेर वाली लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हो जाता। हालांकि वो ऐसा करने में नाकाम रहे। नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी, टीम ने पहली चार गेंदों पर 6 रन बना लिए थे, लेकिन नेपाल के बल्लेबाज आखिरी दो गेंदों में दो रन नहीं बना पाए।

एक रन आउट ने तोड़ा नेपाल का दिल

दरअसल आखिरी ओवर में ओट्टनील बार्टमैन की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर नेपाल के पास मैच टाई करके सुपर ओवर खेलने का भी मौका था, मगर गुलशन झा के रन आउट ने नेपाल की टीम और उनके फैंस का दिल तोड़ दिया। गुलशन झा बार्टमैन की आखिरी गेंद पर अपर-कट खेलने की कोशिश की, मगर वह गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद सीधा विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक के हाथ में गई।

नेपाल के बल्लेबाज एक रन चुरान के लिए भागे और डी कॉक ने समझदारी दिखाते हुए सीधा थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड पर फेका। लेकिन वहां मौजूद क्लासेन ने गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर झा को रन आउट कर मैच को 1 रन से अपने नाम किया। इस रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने रीजा हेंड्रिक्स की 43 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बोर्ड पर लगाए। लेकिन 116 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 15 रन ही बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...