Skip to main content

ताजा खबर

VHT 2025: बल्ले के बाद विकेटकीपिंग में जितेश शर्मा ने दिखाया अपना जौहर, हवा में लगाई बेहतरीन छलांग और कैच को किया अपने नाम, यह रही वीडियो

VHT 2024-25 (Pic Source-X)

इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और विदर्भ के बीच में वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 380 रन बनाए हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र को तीसरे ओवर में ही बड़ा झटका लग चुका है। महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अविश्वसनीय कैच पकड़ा। जितेश शर्मा के इस कैच को देख तमाम फैंस दंग रह गए। यह सब देखने को मिला महाराष्ट्र की पारी के तीसरे ओवर में।

यह ओवर दर्शन नालकंडे फेकने आए थे। बेहतरीन गेंदबाज ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसे ऋतुराज गायकवाड़ समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में काफी ऊपर तक गई। जितेश शर्मा ने काफी तेज दौड़ लगाई और डाइव लगाकर इस कैच को शानदार तरीके से पूरा किया। महाराष्ट्र के कप्तान भी जितेश शर्मा के इस कैच को देखकर स्तब्ध रह गए।

यह रही वीडियो:

WHAT A STUNNIG CATCH BY JITESH SHARMA 🙇

– The wicket keeper of RCB in IPL 2025. pic.twitter.com/P17GSrwZ29

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 16, 2025

महाराष्ट्र को दूसरा सेमीफाइनल जीतने के लिए 50 ओवर में 381 रन बनाने हैं

बता दें कि, विदर्भ के बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया। टीम की ओर से यश राठौड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि ध्रुव शेरॉय ने 120 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 114 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 224 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यही नहीं कप्तान करुण नायर जो इस समय घातक फॉर्म में चल रहे हैं उन्होंने भी महाराष्ट्र के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

करुण नायर ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में 44 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 88* रनों की विस्फोटक पारी खेली। जितेश शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और 51 रन बनाए। जितेश शर्मा ने अपनी इस पारी में तीन छक्के और तीन चौके जड़े। महाराष्ट्र को अगर फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें 50 ओवर में 381 रन बनाने होंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs SL: सुपर 8 के इस एहम मुकाबले से पहले, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर एक नजर डालें

NZ vs SL, T20 WC 2026 (image via getty) न्यूजीलैंड और श्रीलंका बुधवार, 25 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर...

NZ vs SL, Super 8: मैच में रहेगा स्पिनर्स का दबदबा! क्या कहती है पिच और वेदर रिपोर्ट? पढ़ें यहां

T20 WC 2026, NZ vs SL (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान 25 फरवरी, 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका...

T20 WC 2026: हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास! T20 WC इतिहास में शतक बनाने वाले पहले कप्तान बने

T20 World Cup 2026: Harry Brook (image via getty) इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया, और...

25 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026, Super 8: पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफइनल में पहुंचा इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने टी20 करियर की...