Skip to main content

ताजा खबर

VHT 2024-25: फाइनल में स्मरण रविचंद्रन ने विदर्भ के सभी गेंदबाजों की लगाई क्लास, कर्नाटक ने पांचवीं बार ट्रॉफी को किया अपने नाम

VHT 2024-25: फाइनल में स्मरण रविचंद्रन ने विदर्भ के सभी गेंदबाजों की लगाई क्लास, कर्नाटक ने पांचवीं बार ट्रॉफी को किया अपने नाम

Vijay Hazare Trophy 2024-25 (Pic Source-X)

आज यानी 18 जनवरी को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल मैच में कर्नाटक ने विदर्भ के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को 36 रन से अपने नाम किया। कर्नाटक की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। विदर्भ के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी खराब गेंदबाजी की और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 348 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और शानदार बल्लेबाज Devdutt Padikkal 8 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान मयंक अग्रवाल को शुरुआत तो मिली लेकिन वो 32 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अनीश केवी ने 21 रन बनाए।

हालांकि कर्नाटक की ओर से स्मरण रविचंद्रन ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान युवा खिलाड़ी ने विदर्भ के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। कृष्णन श्रीजेश ने 78 रन का योगदान दिया जबकि अभिनव मनोहर ने 79 रन की आक्रामक पारी खेली।

विदर्भ की ओर से दर्शन नालकंडे और नचिकेत भूते ने दो-दो विकेट झटके जबकि यश ठाकुर और यश कदम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

काम ना आई ध्रुव शेरॉय की शतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ टीम 312 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से ध्रुव शेरॉय ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 110 रनों की बहुमूल्य शतकीय पारी खेली। हालांकि बेहतरीन बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। विदर्भ की ओर से यश राठौड़ सिर्फ 22 रन ही बना पाए जबकि इन्फॉर्म बल्लेबाज कप्तान करुण नायर 27 रन बनाकर आउट हो गए।

जितेश शर्मा ने 34 रन बनाए जबकि हर्ष दुबे ने 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। हर्ष दुबे ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और पांच छक्के जड़े। कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, अभिलाष शेट्टी और वासुकी कौशिक ने तीन-तीन विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...