Skip to main content

ताजा खबर

Vaibhav Suryavanshi का अंडर-19 एशिया कप में देखने को मिला जलवा, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे ओवर में ठोके 31 रन

Vaibhav Suryavanshi का अंडर-19 एशिया कप में देखने को मिला जलवा, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे ओवर में ठोके 31 रन

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

ACC U19 Asia Cup, 2024: यूएई में जारी अंडर-19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज 6 दिसंबर, शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

तो वहीं इस मुकाबले में भारतीय पारी के दौरान 13 वर्षीय बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का तूफान देखने को मिला है। बता दें कि भारत की पारी के दूसरे ओवर में युवा खिलाड़ी ने श्रीलंका टीम के खिलाफ चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए कुल 31 रन ठोक दिए।

वैभव की इस तूफानी बल्लेबाजी की वजह से ना सिर्फ भारतीय टीम की बल्लेबाजी को मूमेंटम मिला, बल्कि श्रीलंका से मिले 174 रनों के लक्ष्य को भी हासिल करने में बहुत मदद मिली। मुकाबले में युवा खिलाड़ी ने 36 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए।

देखें वैभव सूर्यवंशी द्वारा दूसरे ओवर में ठोके गए 31 रन की वीडियो

श्रीलंका बनाम भारत अंडर- 19 मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लंकाई टीम ने 46.2 ओवरों में 173 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। श्रीलंका के लिए शरुजन शनमुगननाथन ने 42 और लकविन अबेयसिंघे ने 69 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो चेतन शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा किरन चोरमिले और आयुष मातरे को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा युधजीत गुहा और हार्दिक राज को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद भारत ने श्रीलंका से मिले 174 रनों के आसान टारगेट को, 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज आयुष मातरे ने 34 और वैभव सूर्यवंशी ने 67 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान आंद्रे सिद्धार्थ ने 22 रनों का योगदान दिया, तो मोहम्मद अमान 25* और केपी कार्तिकेय 11* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...