Skip to main content

ताजा खबर

USA vs SA सुपर 8 मैच के लिए एंटीगुआ की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, जानिए यहां

USA vs SA सुपर 8 मैच के लिए एंटीगुआ की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, जानिए यहां

Sir Vivian Richards Stadium, Antigua (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं और टॉप आठ टीमें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। सुपर 8 स्टेज की शुरुआत 19 जून से ग्रुप 2 के साउथ अफ्रीका और यूएसए के मुकाबले के साथ होगी। यह मुकाबला नॉर्थ साउंड के एंटिगा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको इस मैच के लिए यूएसए और साउथ अफ्रीका के लिए सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वहां के मौसम के बारे में बताएंगे।

USA vs SA मैच के लिए पिच रिपोर्ट

अब तक यहां खेले ज्यादातर मुकाबले एकतरफा साबित हुए हैं। यहां बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है क्योंकि गेंद सीधे बल्ले पर आ रही है। तेज गेंदबाजों को भी यहां फायदा मिल सकता है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 134 रन है। यहां सर्वाधिक स्कोर 190 रन कनाडा ने 2021 में बहामास के खिलाफ बनाया था।

यहां अर्जेंटीना के तेज गेंदबाज हर्नेन फेनेल ने बेस्ट गेंदबाजी रिकॉर्ड अपने नाम किया है जब उन्होंने पनामा के खिलाफ 18 रन देकर 6 विकेट लिए थे। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी है। फैंस डेथ बॉलरों की अहम भूमिका के साथ अच्छे स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं।

USA vs SA मैच के लिए एंटीगुआ का वेदर रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच होने वाले इस मैच के लिए वेदर रिपोर्ट की बात करें तो मौसम विभाग ने मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। फिलहाल मैच से पहले यहां बादल छाए रहे हैं और उमस बहुत है। मैच के समय बारिश हो सकती है।

यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने के आसार हैं। हालांकि मैच रद्द होने के चांसेस तो नहीं हैं, लेकिन हां मैच के दौरान बारिश बाधा जरूर डाल सकती है और ऐसे में कुछ समय के लिए मैच को रोका जा सकता है।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...