Skip to main content

ताजा खबर

USA vs PAK: अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने पाकिस्तान को मैच से पहले क्या कहा? इन 3 सवालों के दिए धांसू जवाब

USA vs PAK: अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने पाकिस्तान को मैच से पहले क्या कहा? इन 3 सवालों के दिए धांसू जवाब

USA vs PAK Dream11 (Pic Source X)

T20 World Cup 2024, USA vs PAK : टी20 वर्ल्ड कप 2024का 11वां मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स उर्फ अमेरिका (USA) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम डलास में 6 जून को रात 9 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने टी20 वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत इस मैच के साथ करेगी। वहीं, मेजबान अमेरिका ने अपने पिछले मैच में कनाडा के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमें टी-20 में कभी आमने-सामने नहीं हुई हैं। यह पहली बार होगा जब अमेरिका और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ेंगी। पाकिस्तान की कमान फिर से बाबर आजम को सौंपी गई है और USA क्रिकेट टीम के कप्तान मोनांक पटेल हैं। 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले USA क्रिकेट टीम के कप्तान मोनांक पटेल का धाकड़ इंटरव्यू 

मोनांक पटेल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। आइए पढ़ें-

पहला प्रश्न- आपका स्टार्ट टूर्नामेंट में अच्छा हुआ है। अब आपका मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है। आप पाकिस्तान को किस तरह से रेट करते हैं और कौन सा ऐसा पाकिस्तानी खिलाड़ी है जिसपर आप लोगों का काबू पाना मुश्किल हो सकता है?

जवाब- पहले मैच में जीत हासिल करने हमें अच्छा मोमेंटम मिला। पाकिस्तान अच्छी टीम है और हम चाहेंगे की उनके खिलाफ भी हम इसी मोमेंटम से क्रिकेट खेले। बात रही पाकिस्तान के घातक खिलाड़ी की तो शायद मेरे ख्याल से मोहम्मद आमिर हमारे लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। हम देखेंगे की हमें उनके कैसे टैकल करना है।

दूसरा प्रश्न- पाकिस्तान की टीम बहुत ही अप्रत्याशित टीम है, ऐसे में आपके जीतने की संभावनाएं कितनी हैं?

जवाब: देखिए पाकिस्तान अच्छी टीम है लेकिन हम उनके बारे में न सोचकर खुद के गेम के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं। हमें पाकिस्तान टीम की तरफ फोकस करने की जरूरत नहीं, हम खुद पर फोकस कर रहे हैं। वैसे भी वह टी20 का मैच है, गेम कहां पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। हम उनसे आसानी से मैच छीन सकते हैं।

तीसरा प्रश्न- बाबर आजम आपके टीम के लिए कितने खतरनाक हैं?

जवाब: बाबर आजम के टी20 में आंकड़ें अच्छे हैं, ऐसे में वह टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। हम कोशिश करेंगे की उनसे जल्दी छुटकारा पाया जाए।

यह भी पढ़ें: USA vs PAK Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...