Skip to main content

ताजा खबर

USA vs IND: दो दोस्त होंगे आमने-सामने, Suryakumar Yadav से फेस ऑफ पर क्या बोले Saurabh Netravalkar

USA vs IND दो दोस्त होंगे आमने-सामने Suryakumar Yadav से फेस ऑफ पर क्या बोले Saurabh Netravalkar

Saurabh Netravalkar and Suryakumar Yadav (Pic Source X)

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 25वां मैच 12 जून को रात 8 बजे से खेला जाना है। अमेरिका ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, टीम इंडिया ने भी अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकार लगातार 2 में से 2 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमें फिलहाल अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी हैं और दोनों टॉप-8 में जाने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

आपको बता दें कि, जब अमेरिका ने पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट मे हराया था तब उन्हें इंडिया की बी टीम कहना शुरू कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका की टीम में भारतीय मूल के कुछ खिलाड़ी शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की जीत में मुंबई के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने अहम भूमिका निभाई थी और मैच के हीरो बने थे।

सालों बाद अपने दोस्त से मिलने वाले हैं सौरभ 

यूएसए की जीत के बाद दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक टीम यूएसए और सौरभ नेत्रवलकर की तारीफ कर रहे थे। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी सौरभ के लिए एक पोस्ट लिखा था। सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर मैच जीतने के बाद खुशी जाहिर करते हुए नेत्रवलकर और हरमीत सिंह की फोटो शेयर की और लिखा, “तुला मानला भाऊ, आपके और आपके परिवार के लिए काफी खुशी है।”

आपको बता दें कि, सूर्यकुमार यादव और सौरभ नेत्रवलकर इससे पहले रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई में एक साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने से पहले, सौरभ ने मुंबई में स्थानीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। अब यह दोनों दोस्त आगामी USA vs IND मैच में आमने-सामने होंगे।

सालों बाद सूर्यकुमार यादव से मिलेंगे सौरभ नेत्रवलकर, जानिए इसपर क्या कहा?

इंडिया टुडे के हवाले से सौरभ नेत्रवलकर ने कहा-

“सूर्या जैसे कुछ और लोग भी हैं जिनके साथ मैं बड़ा हुआ हूं, उनके साथ अंडर-15 खेला है। सालों बाद उनसे मिलना और अपना क्रिकेट दिखाने के लिए एक मंच साझा करने के लिए यह बेहद ही अच्छा मौका है। मैं इस पल का इंतजार कर रहा हूं, और काफी उत्साहित हूं। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता, अंडर-15 दिनों से ही हम जानते थे कि यह लड़का (सूर्यकुमार यादव) कुछ खास है। ग्रुप क्रिकेट में भी वह बड़े शतक लगाता था। हमें उसके लिए बहुत खुशी है। जिस तरह से उसने क्रिकेट खेला है और आग लगाई है वह काबिले तारीफ है।”

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...