Skip to main content

ताजा खबर

USA टीम के ड्रेसिंग रूम में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दी स्पीच, हार के बाद भी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

Curtly Ambrose (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड 2024 में USA टीम ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए विरोधियों की नाक में दम कर रखा है, साथ ही पहली बार टूर्नामेंट खेल रही इस टीम ने आसानी से सुपर-8 में भी अपनी जगह बना ली थी। लेकिन अब सुपर-8 का आगाज इस टीम ने हार के साथ किया है, इस बीच यूएसए टीम को लेकर ICC ने एक खास वीडियो शेयर किया है और ये वीडियो इंटरनेट पर सुपर वायरल हो गया है।

दमदार क्रिकेट खेली USA टीम ने

भले ही USA टीम सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार गई हो, लेकिन उसके बाद भी इस टीम ने दमदार क्रिकेट खेला। एक समय ऐसा लग रहा था कि यूएसए के बल्लेबाज 195 रनों के टारगेट को आखिरी ओवर्स में अपने नाम कर लेंगे। लेकिन अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया और अमेरिका की टीम 176 रन ही बना पाई। इससे पहले यूएसए टीम ने सुपर-8 में कनाडा और पाकिस्तान को दमदार क्रिकेट खेल पस्त किया था।

USA टीम को हमेशा याद रहेगी ये शानदार स्पीच

*USA टीम के ड्रेसिंग का एक खास वीडियो किया ICC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Curtly Ambrose ने USA के ड्रेसिंग रूम में की टीम की तारीफ।
*हारने के बावजूद भी आपने अच्छा क्रिकेट खेला, खुद पर भरोसा रखना होगा-Ambrose
*Ambrose बोले- इस गेम में कुछ भी हो सकता है, आप जो कर रहे हैं उसके मजे ले।

ICC ने USA टीम को लेकर शेयर किया ये खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

Andries Gous ने खेली थी नाबाद 80 रनों की पारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

इंग्लैंड ने किया जीत के साथ आगाज

वहीं सुपर-8 के दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम ने धाकड़ क्रिकेट खेलते हुए सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया है, जहां इंग्लिश टीम ने अपने सुपर-8 के पहले मैच में वेस्टइंडीज को मात दी और इस दौरान बल्लेबाज का सुपर शो देखने को मिला। दूसरी ओर आज टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच खेलने जा रही है, जहां रोहित की सेना का सामना अफगानिस्तान से होगा और ये मैच भारत के समयअनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

আরো ताजा खबर

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...