Skip to main content

ताजा खबर

UP-W Final Squad for WPL 2025: यूपी वाॅरियर्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

UP-W Final Squad for WPL 2025: यूपी वाॅरियर्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

UP Warriorz (Image Credit- Twitter X)

UP Warriorz Women Squad for WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए आज 15 दिसंबर, रविवार को बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन हुआ। इस ऑक्शन में कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर पैसा बरसा, तो स्नेह राणा, पूनम यादव और लाॅरेन बैल जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ियों को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

दूसरी ओर, इस मिनी ऑक्शन में यूपी वाॅरियर्स (UP Warriorz) ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला। बता दें कि इस मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ डैनी व्हाइट को ट्रेड कर लिया था। इसके बाद टीम के पास ऑक्शन के लिए 3.9 करोड़ की बड़ी पर्स वैल्यू थी।

हालांकि, टीम ने इस ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को खरीदा और ये तीनों ही खिलाड़ी टीम को बेस प्राइस पर मिल गए, जिस वजह से उन्हें ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। टीम ने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी अलाना किंग को 30 लाख, तो भारतीय युवा बल्लेबाज आरूषी गोयल और क्रांती गौड को 10-10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा। अलाना के टीम में आने के बाद यूपी की ऑलराउंडर क्षमता थोड़ी और मजबूत नजर आ रही है।

यह भी पढ़े:- GG-W Final Squad for WPL 2025: गुजरात जायंट्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

WPL 2025 ऑक्शन के बाद यूपी वाॅरियर्स (UP-W) की पूरी टीम

आरूषी गोयल, किरन नवगिरे, स्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा, क्रांती गौड, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनर, सोफी एसलटन, ताहिला मैग्रा, उमा छेत्री, एलिसा हीली, अलाना किंग, अंजली सरवनी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, सायमा ठाकुर।

मिनी ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी: अलाना किंग, आरूषी गोयल, क्रांती गौड।

मिनी ऑक्शन के बाद रिमेनिंग पर्स वैल्यू: 3.4 करोड़

दूसरी ओर, टीम के पिछले सीजन प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो वह प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। पिछले सीजन बल्लेबाजी में कप्तान एलिसी हीली फाॅर्म में नजर नहीं आई थी, और भारतीय बल्लेबाजी यूनिट में किरन नवगिरे के अलावा और कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। हालांकि, अब टीम महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन कर, प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...