Skip to main content

ताजा खबर

Umran Malik की कड़ी मेहनत है जारी, इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर छाप छोड़ने की है तैयारी

Umran Malik (Image Credit- Instagram)

Umran Malik काफी कम समय में सफलता के शिखर पर चढ़े हैं, लेकिन इस शिखर पर उमरान ज्यादा देर तक अपनी जगह पर कायम नहीं रहे। ऐसे में एक बार फिर से उमरान टीम इंडिया में वापसी की तैयारी में जुटे हैं, जिसे लेकर इन दिनों वो एक खास जगह पर कड़ी मेहनत  करने में लगे हुए हैं।

पूर्व कोच का आया Umran Malik को लेकर बयान

दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने Umran Malik को लेकर बात की थी। Paras Mhambrey ने कहा कि- गेंदबाजी के दौरान नियंत्रण ना होना, उमरान के टीम से बाहर होने का मुख्य कारण है। साथ ही पारस ने उमरान के के लिए कहा कि- उन्हें रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेलनी चाहिए, जिससे वो अपनी लाइन और लेंथ पर कंट्रोल कर सकेंगे।

टीम इंडिया की जर्सी फिर से पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं Umran Malik

*Umran Malik ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया है शेयर।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी कड़ा वर्कआउट करता नजर आ रहा है।
*वीडियो NCA का है, यहां काफी समय से उमरान मेहनत कर रहे हैं।
*1 साल पहले उमरान मलिक ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

Umran Malik के इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीरें

Umran Malik (Image Credit- Instagram)

हाल ही में शेयर की थी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umran Malik (@umran_malik_1)

SRH टीम से खत्म हो सकता है सफर 

तेज गेंदबाज  उमरान मलिक को IPL के जरिए पहचान मिली थी, जहां उन्होंने SRH टीम से अपनी रफ्तार का जादू पूरी दुनिया को दिखाया था। लेकिन अब ये ही SRH टीम उमरान को ज्यादा मौके नहीं देती है, जिसके कारण वो ज्यादातर अब IPL सीजन में बैंच पर बैठे हुए नजर आते हैं। इस साल पूरे सीजन उमरान ने 1 मैच खेला था, वहीं IPL 2023 में सिर्फ 8 मैच खेले थे और 8 मैचों में उनके नाम 5 विकेट थे। ऐसे  में IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले उमरान को SRH टीम रिलीज कर सकती है, वहीं ऑक्शन में उनपर पैसों की जमकर बारिश होगी और वो नई टीम के साथ नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...