Skip to main content

ताजा खबर

Umesh Yadav ने भरी फिर से हुंकार, टीम इंडिया में वापसी करने के लिए हैं तैयार

Umesh Yadav (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से खेलते हुए Umesh Yadav ने कई बार विरोधी बल्लेबाजों की नाक में दम किया है, उनकी रफ्तार के आगे बल्लेबाजों के होश उड़ जाते थे। लेकिन अब गेंदबाज के लिए कहानी काफी ज्यादा अलग है, इस खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है। उसके बाद भी उमेश ने हार नहीं मानी है और वो लगातार मेहनत करने में लगे हैं।

फिर से नहीं हुआ Umesh Yadav का चयन

लगता है कि अब Umesh Yadav टीम इंडिया के Selectors के प्लान से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में अब इस खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में भी प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। जहां Duleep Trophy के पहले राउंड के लिए उमेश का चयन किसी भी टीम में नहीं हुआ है, वहीं सिराज और उमरान के बाहर होने के बाद भी उमेश यादव को किसी की जगह टीम में नहीं चुना गया है।

Umesh Yadav को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद है

*Umesh Yadav ने शेयर की है हाल ही में अपनी एक नई रील वीडियो।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी NCA में गेंदबाजी अभ्यास करते हुए दिखा।
*इस दौरान उमेश ने की काफी सटीक गेंदबाजी, दिखे गजब की लय में।
*तेज गेंदबाज को अभी भी टीम इंडिया में वापसी की पूरी उम्मीद है।

Umesh Yadav की गेंदबाजी रील वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

इस तरह के पोस्ट लगातार शेयर करता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

कब खेला था टीम इंडिया से आखिरी मैच?

उमेश यादव को सबसे पहले वनडे टीम से बाहर किया गया था, उसके बाद उनकी टी20 टीम से छुट्टी हुई थी। फिर उन्होंंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, जो एक टेस्ट मैच था और वो उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वैसे उमेश ने अपने करियर में अभी तक टीम इंडिया से 57 टेस्ट मैच हैं, जिसमें उन्होंंने 170 विकेट अपने नाम किए थे। तो रफ्तार के सौदागर ने भारतीय टीम से 75 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस प्रारूप में 106 विकेट लिए हैं और 9 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 12 विकेट हैं।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...