Skip to main content

ताजा खबर

U19 Women’s T20 World Cup 2025: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, इंग्लैंड को दी 9 विकेट से शिकस्त

Indian Women Team (Photo Source: X)

U19 Women’s T20 World Cup 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड महिला और भारत महिला के बीच 31 जनवरी को Kuala Lumpur में खेला गया। डिफेंडिंग चैंपियंस भारतीय महिला टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बता दें, टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है।

सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 113 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 15 ओवरों के अंदर की लक्ष्य का पीछा कर लिया।

परुनिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड महिला टीम को खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने 37 के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए थे। परुनिका सिसोदिया ने जेमिमा स्पेंस (9) और ट्रूडी जॉनसन को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। ओपनर डेविना पेरिन अच्छा खेल दिखाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन 40 गेंदो में 45 रन की पारी खेल आयुषि शुक्ला के खिलाफ विकेट गंवा बैठी।

एबी नोरग्रोवे ने 25 गेंदों में 30 रन की पारी खेल योगदान दिया। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी अच्छी पारी नहीं खेल पाई। भारत के लिए परुनिका सिसोदिया ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए और वैष्णवी शर्मा ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जबकि आयुषि शुक्ला ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए।

जी कमालिनी ने खेली अर्धशतकीय पारी

114 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम को शानदार शुरुआत मिली। जी कमालिनी और गोगांडी तृषा के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। तृषा 29 गेंदों में 35 रन बनाकर फीबी ब्रेट के खिलाफ आउट हुई। इसके बाद जी कमालिनी ने 50 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 56* रन की नाबाद पारी और सानिका चालके ने 12 गेंदों में 11* रन की नाबाद पारी खेल टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से Kuala Lumpu में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...