Skip to main content

ताजा खबर

U19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी पर बिहार सरकार मेहरबान, CM नीतीश कुमार ने सौंपा 50 लाख का चेक

Vaibhav Sooryavanshi and Bihar CM Nitish Kumar (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi and Bihar CM Nitish Kumar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हाल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से एक शिष्टाचार भेंट करते हुए नजर आए हैं। बता दें इस मुलाकात में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 और फाइनल में शानदार खेल दिखाने के लिए सूर्यवंशी को बिहार सीएम ने 50 लाख रुपए का चेक सौंपा।

गौरतलब है कि अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके व 6 छक्कों की मदद से 175 रनों की ऐतिहासिक मैच विनिंग पारी खेली थी। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया था। तो वहीं, अब इस शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार ने सम्मानित किया है।

देखें वैभव सूर्यवंशी की ये फोटो

दूसरी ओर, वैभव ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में 62.71 की औसत व 169.50 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 439 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। इस टूर्नामेंट से पहले वैभव ने आईपीएल 2025 में अपने कमाल के खेल से फैंस का दिल जीता।

आईपीएल के पिछले सीजन में वह सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू और शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। जब उन्होंने राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलते हुए 35 गेंदों में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकाॅर्ड शतक जड़ा और यूसुफ पठान का रिकाॅर्ड तोड़ा।

तो वहीं, अब वह आईपीएल 2026 में राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। चूंकि अब संजू सैमसन को राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर लिया है। ऐसे में संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल राजस्थान राॅयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आए।

महज 14 साल की उम्र में ही वह अंडर 19 वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा (1412) रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं। अक्टूबर 2024 के बाद से वैभव सूर्यवंशी अपने रिकाॅर्डतोड़ प्रदर्शन से अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

আরো ताजा खबर

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...