Skip to main content

ताजा खबर

TV एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं सिराज, एक क्लिक में गेंदबाज की गर्लफ्रेंड के बारे में जानें पूरी डिटेल-

Mahira Sharma & Siraj (Photo Source: X)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस वक्त चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया। वहीं, फिर सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया। प्रोफेशनल लाइफ में तेज गेंदबाज उतार-चढ़ाव का सामना रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।

हाल ही में सिराज के लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले की पोती की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। लेकिन दोनों ने ही सोशल मीडिया पर खबरों को झूठा ठहराते हुए एक-दूसरे को भाई-बहन बताया। इस बीच, अब सिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है।

कई टीवी शो कर चुकी हैं माहिरा शर्मा

माहिरा शर्मा हिंदी रिएलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस से फेमस हुईं थी। वह जम्मू और कश्मीर से हैं और कई पंजाबी फिल्में, टीवी शो (नागिन, बेपनाह प्यार, कुंडली भाग्य) और एल्बम गानों में दिखाई दी हैं। माहिरा ने 2017 में यारों का टशन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर 2023 में “LehmberGinni” फिल्म से पंजाबी इंड्रस्ट्री में डेब्यू किया था। वह अब तक 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो कर चुकी है। Economic Times के अनुसार, कपल के करीबी लोगों ने उनके रिश्ते की पुष्टि की है।

इस बीच, हाल ही में, माहिरा की मां सानिया शर्मा ने अफवाहों को लेकर बयान दिया। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनकी बेटी सिराज को डेट कर रही है और कहा कि उनकी बेटी को किसी के साथ इस तरह से जोड़ना सही नहीं है।

Times Now के अनुसार सानिया शर्मा ने कहा,

“क्या? ये क्या बोल रहे हैं आप। ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग तो कुछ भी बोलते हैं। अभी मेरी बेटी सेलिब्रिटी है तो लोग अपना मुंह खोलेंगे किसी से भी उसका नाम जोड़ देंगे, तो हम क्या उसे मान ले। ये खबर पूरी तरह से झूठ है।”

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...