Skip to main content

ताजा खबर

Tri-Nation Series 2026: भारत ए को मजबूती देने के लिए टीम में शामिल किया गया 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज 

Ashok Sharma (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा बदलाव किया है। बता दें हाल में ही चोटिल हुए तेज गेंदबाज युधवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया गया है। अशोक अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। भारत ए टीम यह बदलाव श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद देखने को मिला।

दूसरी ओर, युधवीर वनडे ट्राई सीरीज के तीनों मैचों में इंडिया ए के लिए नहीं खेले हैं और दुर्भाग्य से टूर्नामेंट के अंतिम चरणों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस बीच, अशोक मंगलवार सुबह श्रीलंका के लिए रवाना होंगे और बाकी टीम से जुड़ेंगे। इंडिया ए को सीरीज का अपना आखिरी लीग मैच बुधवार, 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलना है, जिसके लिए तेज गेंदबाज चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

17 जून 2026 को 24 साल के होने वाले अशोक ने इंडिया ए में चयन से पहले के कुछ बेहतरीन महीने बिताए हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 मैचों में 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब हासिल किया। इसके बाद उन्होंने 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की ओर से खेले और 10 मैचों में 6 विकेट हासिल किए। लेकिन, पूरे आईपीएल के दौरान वह अपनी तेज गेंदबाजी के लिए सुर्खियों में रहे।

भारत ए के अभी तक के प्रदर्शन पर एक नजर

दूसरी ओर, जारी ट्राई नेशन ए सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को सीरीज में तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें श्रीलंका ए के खिलाफ नाटकीय और विवादास्पद हार भी शामिल है, जहां वे सुपर ओवर में 17 रनों का पीछा करने में असफल रहे। खैर, अब भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत है, ताकि वे अपनी जीत की उम्मीदों को बरकरार रख सकें। दोनों टीमों के बीच यह मैच 17 जून को दांबुला में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, IND W vs NED W: भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026: IND W vs NED W match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में, भारतीय महिला टीम का मुकाबला...

MLC 2026 से पहले लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के मेंटर बने शेन वॉटसन

Shane Watson (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और क्रिकेट विशेषज्ञ शेन वॉटसन को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 से पहले लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR)...

IND vs AFG 2026, 2nd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 2nd ODI: match preview (image via getty) भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच बुधवार, 17 जून को लखनऊ के...

IND vs AFG 2026: क्या दूसरे वनडे मैच में भी बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? पढ़ें मौसम रिपोर्ट 

Ekana Cricket Stadium Lucknow (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के बाद, तीन मैचों की...