Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: विकेट के पीछे से माइकल पैपर ने मारा ऐसा थ्रो जिससे एलेक्स हेल्स पवेलियन की ओर चलते बने, देखें वीडियो 

The Hundred 2024 विकेट के पीछे से माइकल पैपर ने मारा ऐसा थ्रो जिससे एलेक्स हेल्स पवेलियन की ओर चलते बने देखें वीडियो

Trent Rockets vs London Spirit (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड में जारी The Hundred 2024 में अभी तक कुछ कमाल के मैचों के साथ, कुछ कमाल के पल भी देखने को मिले हैं। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही कुछ ट्रेंट राॅकेट्स और लंदन स्पिरिट (Trent Rockets vs London Spirit) के बीच खेले गए 20वें मैच में देखने को मिला है।

बता दें कि नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस मैच में ट्रेंट राॅकेट्स की पारी के 83वीं गेंद पर विकेटकीपर माइकल पैपर ने एक ऐसा थ्रो मारा, जिसकी वजह से खतरनाक दिख रहे एलेक्स हेल्स को पवेलियन की ओर लौटना पड़ा है।

इस समय गेंदबाजी कर रहे नाथन एलिस ने अपनी जानी-पहचानी एक बैक ऑफ लेंथ स्लोअर गेंद फेंकी, जिसपर स्ट्राइक पर मौजूद जो रूट सिंगल चुराना चाहते थे, लेकिन इस दौरान विकेट के पीछे मुस्तैद माइकल पैपर ने गेंद को जल्दी से फील्ड करते हुए स्टंप की ओर थ्रो मारा और यह डायरेक्ट हिट थी। इसके बाद रीप्ले में देखा तो पता लगा कि बहुत ही कम मार्जन की वजह से हेल्स रनआउट हो गए हैं।

देखें किस तरह माइकल पैपर ने एलेक्स हेल्स को किया रनआउट

ट्रेंट राॅकेट्स ने 22 रनों से दर्ज की जीत

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट राॅकेट्स ने निर्धारित 100 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। टीम के लिए टाॅम बेंटन ने 36, एलेक्स ने 68 और जो रूट ने 32 रनों की पारी खेली। तो वहीं लंदर स्पिरिट की गेंदबाजी की बात की जाए रिचर्ड ग्लीसन को 2 और लियाम डाॅसन को 1 विकेट मिला।

इसके बाद जब लंदन स्पिरिट ट्रेंट राॅकेट्स से मिले 167 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 97 गेंदों में 144 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कीटनर जेनिंग्स ने 31 और Matthew Critchley ने 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...