Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred 2024: टाॅम बेंटन ने विकेट के पीछे लाजबाव कैच पकड़ Leus du Plooy को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

The Hundred 2024: टाॅम बेंटन ने विकेट के पीछे लाजबाव कैच पकड़ Leus du Plooy को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

Southern Brave vs Trent Rockets (Image Credit- Twitter X)

The Hundred 2024: जारी द हंड्रेड में 10 अगस्त, रविवार को 24वां मैच साउदर्न ब्रेव और ट्रेंट राॅकेट्स (Southern Brave vs Trent Rockets) के बीच साउथंम्पटन के रोज बाॅल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में ट्रेंट राॅकेट्स के विकेटकीपर टाॅम बेंटन (Tom Banton) ने एक बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि बेंटन ने यह कैच साउदर्न ब्रेव की पारी की 44वीं गेंद पर लपका, जब जाॅन टर्नर द्वारा फेंकी गई इस गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज Leus du Plooy लेग साउड की ओर हल्के हाथों से एक शाॅट खेलना चाहते थे।

गेंद बल्ले से हल्का किनारा लेकर लेग साउड की ओवर हवा में चली गई, लेकिन इस दौरान विकेट के पीछे मुस्तैद विकेटकीपर टाॅम बेंटन ने अपनी दाई ओर डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। बेंटन द्वारा लपके गए इस कैच की वजह से Plooy सिर्फ 5 रन ही बना पाए।

देखें टाॅम बेंटन द्वारा पकड़े गए इस शानदार कैच की वीडियो

साउदर्न ब्रेव ने कीरोन पोलार्ड के 5 छक्कों की वजह से 2 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ट्रेंट राॅकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम के लिए टाॅम बेंटन ने 30 रनों की बेस्ट पारी खेली, बाकी और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। साउदर्न ब्रेव की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो क्रिस जाॅर्डन को 3, डैनी ब्रिग्स को 2, जोफ्रा आर्चर को 2 और अकील हुसैन को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब साउदर्न ब्रेव ट्रेंट राॅकेट्स से मिले 127 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी पारी लड़खड़ा गई थी। ओपनर एलेक्स डेवीस और जेम्स विंस के 28-28 रन बनाकर आउट होने के बाद, मिडिल ऑर्डर बिखर गया।

लेकिन इसके बाद कीरोन पोलार्ड ने नंबर 1 टी20 गेंदबाज राशिद खान के खिलाफ लगातार 5 गेंदों पर छक्के लगाकर, अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया। पोलार्ड ने 23 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 45 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से मैच में ब्रेव ने 2 विकेट से जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...