Skip to main content

ताजा खबर

The Hundred में चमका RCB का ये पूर्व गेंदबाज, 10 गेंदों में नहीं दिया कोई रन, देखें वायरल वीडियो 

The Hundred में चमका RCB का ये पूर्व गेंदबाज 10 गेंदों में नहीं दिया कोई रन देखें वायरल वीडियो

Oval Invincibles vs Southern Brave (Image Credit- Twitter/X)

इंग्लैंड के जारी द हंड्रेड (The Hundred 2024) का 22वां मैच 8 अगस्त को Oval Invincibles बनाम Southern Brave के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में साउदर्न ब्रेव के तेज गेंदबाज क्रिस जाॅर्डन (Chris Jordan) जो आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) के लिए भी खेल चुके हैं, उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है।

मुकाबले में उन्होंने Oval Invincibles की पारी के दौरान अपनी फेंकी गई पहली 10 गेंदों पर, कसी हुई गेंदबाजी करते हुए एक भी रन नहीं खर्चा है। तो वहीं क्रिस जाॅर्डन की इस शानदार गेंदबाजी की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हालांकि, इन 10 गेंदों के दौरान विरोधी टीम को बाय के रूप में 5 रन जरूर मिले, लेकिन जाॅर्डन की शानदार गेंदबाजी के सामने डेविड मलान एक भी रन नहीं बना पाए और अपना विकेट भी गंवा बैठे।

देखें क्रिस जाॅर्डन का जादुई गेंदबाजी स्पैल

Oval Invincibles ने 6 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें तो कींग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में Oval Invincibles ने 6 विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदर्न ब्रेव ने निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 118 रन बनाए। टीम के लिए जेम्स विंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने 18 और क्रिस जाॅर्डन ने 12 रनों की पारी खेली। Oval Invincibles की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो टाॅम करन को 4 और सैम करन को 2 विकेट मिले। इसके अलावा विल जैक व एडम जंपा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब Oval Invincibles साउदर्न ब्रेव से मिले 119 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 85 गेंदों में 4 विकेट खोकर, आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए जाॅर्डन काॅक्स ने 46* तो सैम करन ने 35 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...