Skip to main content

ताजा खबर

Team India’s Captain Record T20 World Cup: धोनी, विराट और रोहित की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन

Team India’s Captain Record T20 World Cup: धोनी, विराट और रोहित की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन

MS Dhoni, Virat Kohli and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला कल आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना दबदबा बनाकर टीम इंडिया का लक्ष्य रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रचने का होगा।

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा से पहले दो और खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इस आर्टिकल में हम आज बताएंगे कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तानों का रिकॉर्ड कैसा है।

Team India’s Captain Record T20 World Cup भारत के सभी कप्तानों का रिकॉर्ड टी-20 वर्ल्ड कप में

1) एमएस धोनी (MS Dhoni)

टीम इंडिया ने सबसे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप खेला था 2007 में जब भारत में उद्घाटन संस्करण में किताब जीता था तब एस धोनी टीम इंडिया के कप्तान है 2007 से लेकर 2016 तक खेले गए सभी T20 वर्ल्ड कप में एस धोनी ने ही टीम इंडिया की कप्तानी की थी। बतौर कप्तान T20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने कुल 33 माचो में कप्तानी की।

इसमें से 20 में उन्हें जीत मिली 11 में हर का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच टाई रहा और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 60.61 का रहा। 2007 में खिताब जीतने के अलावा एमएस धोनी की कप्तानी में भारत 2014 T20 वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था, वहां उन्हें श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वही 2016 में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत की टीम उनकी कप्तानी में सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

2) विराट कोहली (Virat Kohli)

2021 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने टीम इंडिया के कप्तानी की थी। यह टी-20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला गया था, जहां टीम इंडिया नॉकआउट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। इस वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान विराट कोहली के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 5 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिसमें से भारत को सिर्फ तीन में जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा, इस दौरान उनका जीत % 60 का रहा। विराट की कप्तानी में ही भारत आईसीसी वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हारा था।

3) रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा ने 2022 T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तानी की थी उसे वर्ल्ड कप में भारत सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहा था, लेकिन वहां इंग्लैंड से हारने के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। T20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान रोहित के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों में भारत की कप्तानी की जिसमें से चार में जीत और दो में भारत को हर का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 66.67 का रहा। 2024 में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में भी रोहित ही टीम इंडिया के कप्तान है और अब देखना यह होगा कि इस वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...