Skip to main content

ताजा खबर

Team India के ड्रेसिंग रूम से सामने आया गजब वीडियो, Rinku Singh कर रहे थे पूरी नौटंकी

(Image Credit- Instagram)

T20 क्रिकेट में Team India का विजय रथ जारी है, जहां अब युवा खिलाड़ियों से लबरेज भारतीय टीम ने Zimbabwe को टी20 सीरीज में मात दी है। वहीं इस जीत के बाद युवा खिलाड़ियों में अलग ही जोश था, इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो आया है और ये वीडियो फैन्स के बीच काफी वायरल हो रहा है।

आखिरी टी20 मैच में भी किया Team India ने अपने नाम

Zimbabwe के खिलाफ टीम इंडिया ने ये टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है, वहीं इस आखिरी टी20 मैच में भी गिल की टीम ने जीत की कहानी लिखी थी। इस दौरान दुबे ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था, तो संजू ने अर्धशतक अपने नाम किया था और मुकेश कुमार ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर टीम का काम आसान किया था।

सीरीज जीत के बाद ये सब हुआ Team India के ड्रेसिंग रूम में

*Team India के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने दिया सभी खिलाड़ियों को संदेश।
*जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में दिया गया फील्डर ऑफ द सीरीज का खास मेडल।
*रिंकू सिंह को मिला फील्डर ऑफ द सीरीज का ये खास मेडल, साथ ही दी स्पीच।
*अपनी स्पीच के दौरान रिंकू सिंह बार-बार बस God’s Plan वाली लाइन बोल रहे थे।

Team India के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टी20 ट्रॉफी के साथ टीम के युवा खिलाड़ियों की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब लंका दौरे की बारी है

जी हां, अब टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच कुल 3 टी20 मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी। वहीं इस दौरे से गौतम गंभीर टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़ेंगे, साथ ही इस सीरीज में आपको विराट और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज में और केएल राहुल वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। वैसे विराट-रोहित एक लंबे ब्रेक पर है और दोनों अपने परिवार के साथ नें समय बिता रहे हैं, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए दोनों की टीम इंडिया में वापसी होगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...