
(Image Credit- Instagram)
Team India और Zimbabwe के बीच तीसरा टी20 मैच खेला गया था, जिसमें गिल की टीम ने जीत अपने नाम की थी और 2-1 से सीरीज में बढ़त बना ली है। वहीं इस मैच में स्पिन गेंदबाज Ravi Bishnoi ने हवा में छलांग लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा था, जिसे लेकर अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया है और इस कैच को लेकर रवि ने बात की है।
बैक टू बैक क्रिकेट खेलेगी अब Team India
जी हां, टी20 वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है, वहीं फाइनल जीतने के बाद अगले ही हफ्ते युवा खिलाड़ियों से लबरेज Team India ने Zimbabwe के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना शुरू कर दिया था। उसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी और इस दौरे पर टी20 के अलावा वनडे सीरीज खेलेगी, इसी दौरे पर गौतम गंभीर टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़ेंगे। साथ ही टीम इंडिया जल्द ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।
Ravi Bishnoi के कैच को लेकर क्या बोले Team India के खिलाड़ी?
*Team India के सोशल मीडिया पर आया Ravi Bishnoi से जुड़ा एक वीडियो ।
*रवि ने जो कैच पकड़ा था उसकी तारीफ करते हुए नजर आए उनके साथी खिलाड़ी।
*आवेश भाई की गेंदों पर ऐसे कई कैच पकड़े हैं, ये कैच पकड़कर अच्छा लगा- रवि।
*रवि ने कहा की- मैं कैच के पास जाने की कोशिश करता हूं, ऐसा ही कुछ किया मैंने।
Team India के सोशल मीडिया पर Ravi Bishnoi का वीडियो
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
एक नजर डालते हैं Ravi Bishnoi के उस शानदार कैच पर
A post shared by Sony Sports Network (@sonysportsnetwork)
टीम इंडिया हुई इस टी20 सीरीज में आगे
दूसरी ओर Zimbabwe के खिलाफ टीम इंडिया टी20 सीरीज में बढ़त बना चुकी है, दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैचों की टी20 सीरीज है। जिसमें अभी गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना ली है, पहला मैच जरूर मेजबान टीम ने जीता था। लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने दो लगातार मैच अपने नाम किए और अब सीरीज के 2 मैच बाकी है। चौथा टी20 मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा, तो आखिरी टी20 मैच 14 जुलाई को होगा।
IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स
IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल
20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

