
Team India (Image Credit- Instagram)
Team India को करीब डेढ़ महीने का ब्रेक मिला हुआ था मैदान से, लेकिन अब वो ब्रेक खत्म होने को आ गया है। जहां रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही टीम के साथ एक और नया कोच जुड़ गया है। जिसकी तस्वीरें टीम के सोशल मीडिया पर सामने आई है।
WTC रैंकिंग में किस स्थान पर है Team India?
अभी भी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल खेले गए हैं, दोनों ही फाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन पहले फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ, तो दूसरे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी इस समय जारी WTC साइकिल में टीम इंडिया पहले स्थान पर बनी हुई है, दूसरे पर ऑस्ट्रेलिया है और तीसरे पर न्यूजीलैंड है तो चौथे पर बांग्लादेश टीम है।
Team India के ‘टेस्ट’ मिशन का हुआ आगाज
*बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी।
*जहां सोशल मीडिया पर चेन्नई से भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें आज शेयर की गई हैं।
*तस्वीरों में कप्तान रोहित और कोच गौतम गंभीर टीम से बात करते हुए आए नजर।
*गेंदबाजी कोच Morne Morkel भी जुड़े टीम के साथ, अभिषेक नायर भी हैं मौजूद।
चेन्नई से Team India की कुछ तस्वीरें आई सामने
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम कुछ इस प्रकार है
A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)
इससे पहले वाली टेस्ट सीरीज जीती थी टीम इंडिया ने
19 सितम्बर से बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलेगी, उससे पहले भारतीय टीम ने इंंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। उस सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम किया, ,साथ ही इसी सीरीज के लिए जरिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था। साथ ही दोनों का प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा था और बांंग्लादेश के खिलाफ भी ये दोनों टीम इंडिया में चुने हैं, ऐसे में देखने होगा कि क्या इन दोनों को मौका मिलता है या नहीं।
RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो
RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI
IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा
15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

