Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup, Super 8: ZIM vs SA मुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर एक नजर डालें

T20 World Cup, Super 8: ZIM vs SA मुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर एक नजर डालें

ZIM vs SA (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 चरण लगभग समाप्त होने की कगार पर है। इसी क्रम में टूर्नामेंट का 51वां मैच जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच होने जा रहा है। बता दें कि यह मैच 1 मार्च रविवार को दोनों टीमों के बीच दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रविवार को डबल हैडर में पहला मैच होगा, जो दोपहर 3 बजे से दोनों टीमों के बीच शुरू होगा।

एक तरफ जहां साउथ अफ्रीका सुपर 8 ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, तो वहीं जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, जब उसे अपने आखिरी सुपर 8 मुकाबले में भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे यह मैच जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में अपना सफर, सुखद तरीके से खत्म करना चाहेगी।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में होने वाले अहम मैच से पहले शायद ही अपने विनिंग काॅम्बिनेशन को छेड़ेगी। हालांकि, जिम्बाब्वे की टीम में जरूर परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। दोनों ही टीमों का यह सुपर 8 में आखिरी मैच होने वाला है, जिसमें वे जीत हासिल करना चाहेंगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में:

ZIM vs SA मैच डिटेल्स

मैच  जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका मैच 51, टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख व समय (IST) 1 मार्च, रविवार दोपहर 3 बजे से
वेन्यू अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
ब्राॅडकास्टिंग व लाइव स्ट्रीम जियोस्टार नेटवर्क चैनल और जियोस्टार (ऐप व वेबसाइट)

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे (ZIM):

तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगर्वा।

साउथ अफ्रीका (SA):

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

আরো ताजा खबर

भारतीय टी20 कप्तानी में कौन करेगा सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस? पूर्व विकेटकीपर ने अय्यर नहीं बल्कि सुझाया ये नाम

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों टी20 कप्तानी के बदलावों को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

PAK vs AUS: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से की अपने नाम

PAK vs AUS 2026: Pakistan beat Australia by 4 wickets in the 3rd ODI (image via getty) पाकिस्तान ने लाहौर में 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, चार...

Women’s T20 World Cup 2026: ये चार टीमें कटाएंगी सेमीफाइनल का टिकट, नासिर हुसैन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Nasser Hussain predicts semi-finalists at Women’s T20 World Cup 2026 (image via getty) नासिर हुसैन ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए सेमीफाइनलिस्ट, जो टीम सरप्राइज कर सकती है,...

5 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ 2026: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के रोमांचक पहले दिन,...