Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स 

WI vs SA (Image Credit- Twitter X)
WI vs SA (Image Credit- Twitter X)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला है। सुपर 8 का यह अहम मुकाबला दोनों टीमों के बीच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

क्रिकेट फैंस को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। बता दें कि कैरेबियाई टीम ने अपने पिछले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ 107 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। तो वहीं, प्रोटियाज ने गत चैंपियन भारत को 76 रनों की करारी शिकस्त दी थी।

सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिए से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। वेस्टइंडीज या साउथ अफ्रीका में से कोई भी टीम अगर यह मैच जीतने में सफल रही है, तो वह लगभग सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। खैर, आइए जानते हैं इस रोमांचक मैच से पहले दोनों टीमों के टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स के बारे में:

WI vs SA मैच डिटेल्स

मैच  वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सुपर 8 मैच 47, टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख व समय (IST) गुरूवार 26 फरवरी, दोपहर 3 बजे से
वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग JioStar नेटवर्क चैनल और JioHotstar (ऐप और वेबसाइट)

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अगर टी20आई हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स के बारे में बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान वेस्टइंडीज ने 15 बार जीत हासिल की है, तो कैरेबियाई टीम ने 14 मर्तबा जीत हासिल की है।

टी20 में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक मैच में अधिक जीत हासिल की। ऐसे में दोनों ही टीमें का हेड टू हेड, खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में लगभग बराबर का ही है।

WI vs SA हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स T20Is में

मैच खेले 29
वेस्टइंडीज ने जीते 15
साउथ अफ्रीका ने जीते 14
टाई/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  11 सितंबर, 2007
हालिया मैच  31 जनवरी, 2026

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...