Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच से पहले जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के 42वें मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका 22 फरवरी, रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। यह मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने ग्रुप सी में चार मैचों में तीन जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने नेपाल के खिलाफ चार रन की करीबी जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद इंग्लैंड को कैरेबियाई टीम के खिलाफ 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए स्कॉटलैंड (पांच विकेट से) और इटली (24 रन से) पर आसान जीत के साथ उन्होंने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

वहीं दूसरी ओर, सह-मेजबान श्रीलंका ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चार मैचों में से तीन जीते। उन्होंने आयरलैंड को 20 रन से हराया, ओमान को 105 रन से करारी शिकस्त दी और ऑस्ट्रेलिया के 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे से मिली हार के बावजूद, श्रीलंका ने सुपर 8 में जगह बनाई। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में:

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में आपको जानकारी दें, तो इंग्लिश टीम का पलड़ा श्रीलंका पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है। इंग्लैंड ने टी20 फाॅर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ कुल 17 मैच खेले हैं, जिसमें से 13 बार जीत हासिल की है। जबकि चार मैचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की है।

दोनों टीमों के बीच सबसे पहला मैच 15 जून 2006 को खेला गया था। जबकि टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली गई थी, जिसमें आखिरी मैच 3 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला गया था।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, टी20 हेड टू हेड आंकड़े

कुल मैच खेले 17
इंग्लैंड ने जीते 13
श्रीलंका ने जीते  04
टाई/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  15 जून, 2006
हालिया मैच  3 फरवरी, 2026

 

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर भड़के केविन पीटरसन, ‘बैजबाॅल’ को लेकर कही ये बड़ी बात

Kevin Pietersen (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार...

धोनी हैं क्रिकेट के ‘रोजर फेडरर’, तो विराट कोहली हैं ‘कार्लोस अल्काराज’: संजू सैमसन

Sanju Samson Compares Dhoni and Kohli to Tennis Greats (image via X) विंबलडन 2026 से पहले क्रिकेट और टेनिस के बीच समानता पर बात करते हुए, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू...

IRE vs IND 2026: कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मैच? जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IRE vs IND 2026: When, where, and at what time will the matches be played? (image via getty) भारत के 2026 के आयरलैंड दौरे में 26 जून से 28 जून,...

22 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Womens T20 WC 2026: सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा – मिताली राज पूर्व भारतीय कप्तान मिताली...