Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका और दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल तक का रास्ता तय किया है। अभी तक दोनों ही टीमों की ओर से कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन फाइनल मैच में खास तौर पर इन 3 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहने वाली है:

1. संजू सैमसन

इस मैच में अगर हम भारतीय बल्लेबाजी का संजू सैसमन को तुरूप का इक्का कहें, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। सेमीफाइनल मैच से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में सैमसन ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। संजू ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए महज चार मैचों में 77.33 की औसत और 201.74 के स्ट्राइक रेट से कुल 232 रन बनाए हैं।

2. फिन एलन

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में फिन एलन ऐसे दूसरे खिलाड़ी होंगे, जो अकेले अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं। जारी टी20 वर्ल्ड कप में एलन कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं और न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने महज 33 गेंदों में 100* रनों की तेज पारी खेली थी।

खैर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिन एलन खेले गए 7 मैचों में 57.80 की औसत और 203.52 के स्ट्राइक रेट से कुल 289 रन बना चुके हैं। फाइनल में एक बार कीवी टीम को उनसे सलामी बल्लेबाजी करते हुए एक बेहतरीन पारी की उम्मीद होगी।

3. जसप्रीत बुमराह

जिस टीम में जसप्रीत बुमराह जैसा अनुभवी और परिपक्व गेंदबाज मौजूद हो, तो उस टीम के मैच जीतने के मौके और ज्यादा बढ़ जाते हैं। बुमराह ने अपनी काबिलियत जारी टी20 वर्ल्ड कप के अलावा पिछले कुछ सालों में लगातार दिखाई है। बुमराह अपनी गेंदबाजी से अक्सर मैच में हार और जीत के बीच खड़े नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बुमराह इसकी झलक दिखा चुके हैं।

वह जारी टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जस्सी ने खेले गए 7 मैचों में 15.90 की कसी हुई औसत से 10 विकेट हासिल किए हैं। फाइनल में एक बार फिर मैन इन ब्लू बुमराह से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद करेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...