Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लपक रोस्टन चेज को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वायरल वीडियो 

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लपक रोस्टन चेज को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वायरल वीडियो 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक कमाल का कैच लपक, रोस्टन चेज को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। सूर्यकुमार यादव द्वारा लपके गए इस कैच की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का आखिरी लीग मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं, वेस्टइंडीज की पारी का 12वां जसप्रीत बुमराह करने आए। इस ओवर की पांचवीं गेद को बुमराह ने स्लो फेंका जिसपर स्ट्राइक पर मौजूद रोस्टन चेज गच्चा खा गए और गेंद हवा में चली गई। इसके बाद, ऑफ साइड पर फील्डिंग कर रहे सूर्यकुमार यादव ने डाइव लगाई और संतुलन बनाते हुए एक शानदार कैच लपका।

देखें सूर्यकुमार यादव ने किस तरह लपका ये कैच

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

दूसरी ओर, इस मैच में वेस्टइंडीज ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 195 रन बनाए। टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया। कैरेबियाई टीम के लिए सलामी जोड़ी शाई होप (32) व रोस्टन चेज (40) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी।

इसके अलावा शिमरन हेटमायर ने 27 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 14 रन बनाए। तो वहीं, अंत में रोवमैन पाॅवेल ने 19 गेंदों में 34* और जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 37* रनों की तेज पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को 2 और हार्दिक पांड्या व वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

देखने लायक बात होगी कि क्या भारत वेस्टइंडीज से मिले 196 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...