

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना 12 फरवरी, गुरूवार को नामीबिया से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
दोनों ही टीमों के लिए यह जारी टूर्नामेंट में दूसरा मैच होना वाला है। भारत फाॅर्म में होगी क्योंकि उसने अपना पिछला मुकाबला यूएसए के खिलाफ जीता था। जबकि नामीबिया को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश होगी।
भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव (84*) के कमाल के प्रदर्शन के चलते 29 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। खैर, आइए जानते हैं भारत और नामीबिया के टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकाॅर्ड
भारत बनाम नामीबिया हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20 क्रिकेट में (India vs Namibia, Head-to-Head T20I record)
| मैच खेले गए | 1 |
| भारत ने जीते | 1 |
| नामीबिया ने जीते | 0 |
दोनों टीमों के बीच अभी तक टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार ही आमना-सामना हुआ है। यह मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान खेला गया था। मुकाबले में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के 3-3 विकेट के चलते भारत ने नामीबिया को 132/8 के स्कोर पर रोक दिया था, जिसके बाद में मैन इन ब्लू ने रोहित शर्मा और केएल राहुल के अर्धशतक के चलते 9 विकेट और 28 गेंद रहते हासिल कर लिया था।
उस मैच में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ऐसे 3 खिलाड़ी हैं, जो इस दूसरी बार नामीबिया के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
भारत बनाम नामीबिया के संभावित प्लेइंग 11
भारत – ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
नामीबिया – लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हेंगो
12 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 WC 2026: वेस्टइंडीज द्वारा इंग्लैंड को 30 रन से हराने के बाद, इयान बिशप ने मैदान पर जाकर चैक की ओस
T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान, रोहित-धोनी के क्लब में शामिल हुए दासुन शनाका

