Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-पाक मैच को लेकर आईसीसी और पीसीबी में शुरू हुई बातचीत 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)
IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी के साथ एक राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच, भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा हम पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भेज रहे हैं, लेकिन टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी।

लेकिन अब आईसीसी और पीसीबी ने 15 फरवरी को पीसीबी द्वारा फोर्स मेज्योर (एक अप्रत्याशित घटना) का हवाला दिए जाने के बाद उत्पन्न गतिरोध को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष चिरप्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी अगुवाई आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

इस मामले को लेकर अगर क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आईसीसी के सीईओ शनिवार को कोलंबो पहुंचे और पीसीबी के पत्र का जवाब देने के तुरंत बाद औपचारिक बातचीत शुरू हो गई। अपने जवाब में, आईसीसी ने नियमों का पालन न करने या भागीदारी संबंधी नियम को पूरा न करने की स्थिति में संभावित आर्थिक नुकसान की भरपाई का दावा करने की बात कही है।

खबरों के मुताबिक, आईसीसी ने पीसीबी से अप्रत्याशित घटना का हवाला देने से पहले स्थिति को संभालने के लिए उठाए गए विशिष्ट कदमों का विस्तृत विवरण मांगा है। यह पत्राचार तब शुरू हुआ जब पीसीबी ने कुछ दिन पहले औपचारिक रूप से आईसीसी को मैच का बहिष्कार करने के अपने इरादे की सूचना दी थी, जिसमें उसने पाकिस्तान सरकार के निर्देश को इस प्रावधान को लागू करने का कारण बताया था।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कह चुके हैं कि वह 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कोलंबो जा रहे हैं। वह टाॅस के लिए मैदान पर भी जाएंगे, बाकी का फैसला मैच रेफरी के हाथ में होगा।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...