Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत ने बनाई फाइनल में जगह, बैथल के शतक पर फिरा पानी

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत ने बनाई फाइनल में जगह, बैथल के शतक पर फिरा पानी

India vs England, 2nd Semi-Final (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारत ने 7 रनों से जीत हासिल कर, फाइनल में जगह बना ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 89 रनों की पारी के दम पर 254 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद, इंग्लैंड को जैकब बैथल ने 105 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर, टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बैथल अब आईसीसी नाॅकआउट मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। खैर, अब फाइनल में भारत का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड, टी20 वर्ल्ड कप दूसरे सेमीफाइनल मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 253 रन बनाए। बता दें कि यह स्कोर अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप नाॅकआउट मैचों का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज और इनफाॅर्म विकेटकीपर संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, तो ईशान किशन ने 39 और शिवम दुबे ने 43 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद, इंग्लैंड जब भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसके चार विकेट 95 रनों पर गिर गए थे। लेकिन इसके बाद पांचवें विकेट के लिए जैकब बैथल और विल जैक्स (35) के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई।

इससे भारत पर थोड़ा दबाव आया, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर सेट जैक्स का विकेट निकाला। जैक्स का अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने एक रिले कैच लपका। मैच का यह एक निर्णायक पल साबित हुआ। दूसरी ओर, इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो विल जैक्स और आदिल रशीद को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर को 1 विकेट मिला।

इंग्लैंड ने 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 246 रन बनाकर, मैच जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सकी। बैथल की शतकीय पारी के अलावा जोस बटलर ने 25, विल जैक्स ने 38 और सैम करन ने 18 रनों का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल के जारी सीजन का 26वां मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के...

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...