Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, SL vs NED: श्रीलंका ने टूर्नामेंट को विनिंग नोट पर किया खत्म, नीदरलैंड्स को 83 रनों से दी मात

T20 World Cup 2024 SL vs NED श्रीलंका ने टूर्नामेंट को विनिंग नोट पर किया खत्म नीदरलैंड्स को 83 रनों से दी मात

SL vs NED (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: SL vs NED, Match-38: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बीच डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी कर 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 16.4 ओवरों में 118 रनों पर ऑलआउट हो गई और श्रीलंका ने 83 रनों से जीत दर्ज की।

SL vs NED: श्रीलंका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ की कमाल की बल्लेबाजी

नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा था। विवियन किंग्मा ने पाथुम निसांका को डक पर पवेलियन भेजा था। जिसके बाद पॉल वैन मीकेरन ने कामिंडु मेंडिस (17) को आउट कर विरोधी टीम को दूसरा झटका दिया था।

शुरुआती दो झटकों के बाद कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा और चरिथ असलांका के बल्ले से अहम पारियां देखने को मिली। कुसल मेंडिस ने 29 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 46, और धनंजय डी सिल्वा ने 26 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं चरिथ असलांका ने 21 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली।

एंजेलो मैथ्यूज ने 15 गेंदों में 30 और कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 6 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके बल पर टीम ने 201 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया। नीदरलैंड्स के लिए लौगान वैन बीक ने 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिये। वहीं विवियन किंग्मा, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरन और टिम प्रिंगल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

नुवान तुषारा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ चटकाए तीन विकेट

श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स को अच्छी ही शुरुआत मिली थी। माइकल लेविट और मैक्स ओ डोड के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन फिर मैक्स ओ डोड (11) के रूप में पहला विकेट गंवाने के बाद टीम ने मोमेंटम पूरी तरह से गंवा दिया। नीदरलैंड्स ने 71 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

माइकल लेविट ने 23 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रनों की पारी खेली। विक्रमजीत सिंह (7), साइब्रांड एंग्लेब्रेचेट (11), और बास डी लीड (3) और लोगान वैन बीक गोल्डन डक पर आउट हो गए। लोवर ऑर्डर के बल्लेबाजों से भी कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला और टीम 118 रनों पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने 3.4 ओवरों में 24 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिये। वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना के नाम 2-2 विकेट शामिल रहा। वहीं महिश तीक्षणा और दसुन शनाका ने 1-1 लिया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...