Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: Match-31, SA vs NEP Match Prediction: साउथ अफ्रीका vs नेपाल के बीच का मैच कौन जीतेगा?

SA vs NEP (Photo Source: X/Getty Images)

SA vs NEP Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 31वां मैच अर्नोस वेले स्टेडियम, किंग्सटाउन में साउथ अफ्रीका (South Africa) और नेपाल (Nepal) के बीच 15 जून को खेला जाएगा। ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका तीन मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, टीम पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। वहीं नेपाल दो मैचों में एक हार, एक अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में बांग्लादेश को चार रनों से हराया था। वहीं नेपाल का पिछला मैच श्रीलंका के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया था।

SA vs NEP Match Details (मैच जानकारी):

मैच
जानकारी
मैच
साउथ अफ्रीका बनाम नेपाल, ग्रुप-D, 31वां मैच
वेन्यू
अर्नोस वेले क्रिकेट स्टेडियम, किंग्सटाउन
दिन और समय
15 जून, शनिवार, सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

Arnos Vale Stadium की पिच पर गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों के लिए ही संतुलित मानी जाती है। इस पिच पर अब तक पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन बार चेज करने वाली टीमों ने मैच जीते है। जिसके चलते यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 118 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

साउथ अफ्रीका (South Africa)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाजा, एनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन

नेपाल (Nepal)

कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), अनिल साह, रोहित कुमार (कप्तान), कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, गुलशन झा, करण केसी, सागर ढकाल, अविनाश बोहरा

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

हेनरिक क्लासेन ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली थी। वह नेपाल के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

एनरिक नॉर्टजे ने पिछले मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिया था। वह नेपाल के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

SA vs NEP Today’s Match Prediction: साउथ अफ्रीका जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 20-30

पहली पारी का स्कोर- 110-120

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 150-160

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

Shan Masood Resumes Batting Practice Ahead of England Test Series (image via X) Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में...

Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X) Hardik Pandya Gujarat Titans: खबरों के मुताबिक, स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन से पहले...