Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: बाबर आजम ने लोगों को बेवकूफ बनाया और दोस्तों के साथ बनाई टीम: अहमद शहजाद

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुछ खास शुरुआत नहीं रही है। टीम ने अभी तक खेले गए दो मैचों में हार का सामना किया है, और वह अब सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर खड़ी है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को पहले मैच में सह-मेजबान यूएसए ने हराया था, तो वहीं इसके बाद बाबर एंड कंपनी को भारतीय टीम ने एक लो स्कोरिंग मुकाबले में 6 रन से हराया था। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना हो रही है।

साथ ही बाबर की कप्तानी की आलोचना करने में पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे हैं। तो वहीं अब इस लिस्ट में नया नाम अहमद शहजाद का जुड़ गया है। शहजाद का कहना है कि बाबर ने लोगों को बेवकूफ बनाया और दोस्तों के साथ टीम बनाई है।

अहमद शहजाद ने बाबर आजम को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच इंटरनेट पर एक वायरल वीडियो में अहमद शहजाद बाबर आजम को लेकर कहते हैं- जब से बाबर कप्तान बने हैं, हम औसत दर्जे की टीमों से हार रहे हैं। टीम में जिस तरह की प्रगति हो रही है, वह ताश के पत्तों की तरह थी।

पिछले 4-5 साल से टीम की कमान संभाल रहे कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो सारे फैसले लेते हैं। तो क्या यह सुनिश्चित करना उनका फर्ज नहीं था कि टीम भारत के खिलाफ इतना महत्वपूर्ण मैच जीतने के लिए 120 रनों का पीछा करें।

शहजाद ने आगे कहा- आपने (बाबर आजम) बी, सी, डी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों को पागल बनाया है। आपने पूरी जनता को बेवकूफ बनाया है। आप अपने दोस्तों के साथ एक टीम बना रहे हैं, और दोस्तों की टीम के साथ खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, आपको पाकिस्तानी टीम के बारे में जानकारी दें, तो अब वह जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपने आगामी मैच में 11 जून को कनाडा का सामना करने वाली है। बता दें कि अगर पाकिस्तान को जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में बने रहना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...