Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा के मौसम ने दी पाकिस्तान की बड़ी टेंशन, टूर्नामेंट से बाहर है बाबर की सेना, जानें कैसे?

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका और भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान को पिछले मैच में कनाडा के खिलाफ पहली जीत मिली है। इस जीत ने पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है। लेकिन फ्लोरिडा के मौसम ने इस वक्त टीम की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल फ्लोरिडा में बाढ़ के कारण फोर्ट लॉडरहिल में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

फ्लोरिडा में 14 जून को अमेरिका बनाम आयरलैंड, 15 जून को भारत बनाम कनाडा और 16 जून को पाकिस्तान और आयरलैंड का मैच होने वाला है। तीनों ही मैचों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। अगर आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का मैच रद्द होता है तो टीम को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

USA vs IRE मैच रद्द हुआ तो पाकिस्तान हो जाएगा टूर्नामेंट से बाहर

अमेरिका को पिछले मैच में 7 विकेट से हराकर भारत ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-ए से पाकिस्तान या अमेरिका में से कोई एक टीम ही सुपर-8 में पहुंच सकती है। यूएसए इस वक्त तीन मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे और पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अमेरिका ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मैच 14 जून को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। अगर टीम यह मैच जीतती है तो वो सुपर-8 में पहुंच जाएगी। वहीं अगर यूएसए और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होता है तब भी पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी और यूएसए सुपर-8 में पहुंच जाएगी।

मैच रद्द होने के बाद आयरलैंड-यूएसए दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसे में अमेरिका के पास 5 अंक हो जाएंगे। और अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उनके पास सिर्फ 4 अंक ही होंगे। ऐसे में टीम क्वालिफाई नहीं कर पाएगी।

इस तरह सुपर-8 में पहुंच सकता है पाकिस्तान

अमेरिका अगर आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच हार भी जाती है फिर भी टीम के सुपर-8 में क्वालिफाई करने की उम्मीदें जीवंत रहेगी। बस टीम को दुआ करनी होगी कि पाकिस्तान-आयरलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द हो जाए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को भी दुआ करनी होगी कि आयरलैंड, अमेरिका को हराए। और वह आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतकर नेट रन रेट के हिसाब से सुपर-8 में पहुंच सकें।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...

12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया श्रीलंका के...

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X) S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू...