Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: त्रिनिदाद में हुए पहले सेमीफाइनल की पिच ठीक नहीं थी, मुख्य क्यूरेटर ने मानी गलती

T20 World Cup 2024 त्रिनिदाद में हुए पहले सेमीफाइनल की पिच ठीक नहीं थी मुख्य क्यूरेटर ने मानी गलती

Brian Lara Stadium Tarouba, Trinidad (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही हुआ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के साथ खत्म हुआ। टीम इंडिया ने साल 2007 के बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्राॅफी को अपने नाम किया। टूर्नामेंट में कुछ शानदार मैचों के साथ, टीमों से भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

तो वहीं कुछ ऐसी ही प्रदर्शन राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान ने गत टी20 वर्ल्ड कप सीजन में किया। हालांकि, बड़ी-बड़ी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगान टीम के लिए पहला सेमीफाइनल मुकाबला भूलने वाला रहा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में खेले इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान मात्र 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मुकाबले में उसे 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, और टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस मुकाबले के बाद पिच की क्वालिटी को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली थी।

तो वहीं अब त्रिनिदाद के तैरोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच को लेकर मुख्य क्यूरेटर का बड़ा बयान सामने आया है। क्यूरेटर का कहना है कि पिच तय मानकों के अनुसार नहीं थी, और खुद की गलती स्वीकार की है।

सेमीफाइनल मैच के लिए क्वालिटी पिच नहीं थी

बता दें कि वेस्टइंडीज लेग के चीफ क्यूरेटर Kent Crawfton ने क्रिकबज के हवाले से कहा- मैच के लिए एक अच्छी पिच बनाने का इरादा था, जिसमें गेंदबाजों के लिए कुछ ना कुछ हो, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल के लिए पिच एकतरफा हो गई। पिच को लेकर तैयारी कार्यक्रम प्लानिंग के अनुसार नहीं चला। इस वजह से पिच एक क्रैक वाली पिच बन गई, जिसमें गति, उछाल और बहुत ज्यादा असमान उछाल पैदा हो गया था।

तो वहीं इस मसले को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर Stephen Finn ने कहा- यह सच में एक अगली पिच थी। पिच खराब थी, जिसकी वजह से टी20 मैच के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं हो पाया। टेस्ट क्रिकेट के 5वें दिन के हिसाब से यह पिच ठीक थी, लेकिन टी20 क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...