Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल मैचों के लिए हुआ मैच ऑफिशल्स का ऐलान, IND-ENG मैच में ये होंगे अंपायर

T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल मैचों के लिए हुआ मैच ऑफिशल्स का ऐलान, IND-ENG मैच में ये होंगे अंपायर

T20 World Cup (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने मैच ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले मैच में रिचर्ड एलिंगवर्थ और भारतीय अंपायर नितिन मेनन ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। वहीं, भारत बनाम इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑन-फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी रॉड टकर और क्रिस गैफनी को सौंपी गई है।

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच 26 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। हालांकि, भारत में ये मैच 27 जून की सुबह 6 बजे से देखा जा सकेगा। साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच को जीतकर पहली बार आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी, लेकिन अफगानिस्तान की टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में अफगानिस्तान को हराना मुश्किल हो सकती है। इस मैच में रिचर्ड केटलब्रो टीवी अंपायर होंगे और एहसान रजा फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। पहले सेमीफाइनल मैच में रिची रिचर्डसन मैच रेफरी होंगे।

वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच की बात करें तो क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर मैदान पर अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और थर्ड अंपायर जोएल विल्सन होंगे। वहीं, गयाना में 27 जून को रात 8 बजे से खेले जाने वाले इस मैच में फोर्थ अंपायर पॉल रीफेल होंगे। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच भी भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जहां इंग्लिश टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेफ क्रो मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल मैचों के लिए मैच ऑफिशियल्स

26 जूनः साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (त्रिनिदाद)

रेफरी: रिची रिचर्डसन
ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और नितिन मेनन
टीवी अंपायर: रिचर्ड केटलबोरो
चौथा अंपायर: अहसान रजा

27 जून: भारत बनाम इंग्लैंड (गयाना)

रेफरी: जेफरी क्रो
ऑन-फील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर
टीवी अंपायर: जोएल विल्सन
चौथा अंपायर: पॉल रीफेल

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...