Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024 के लिए Super-8 का शेड्यूल आया सामने, इन तीन टीमों से भिड़ेगा भारत, हो सकता है बड़ा उलटफेर

T20 World Cup 2024 के लिए Super-8 का शेड्यूल आया सामने, इन तीन टीमों से भिड़ेगा भारत, हो सकता है बड़ा उलटफेर

Team India (Photo Source: X)

T20 World Cup Super 8 schedule- टी-20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 का शेड्यूल सामने आ गया है। नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी है। नेपाल के खिलाफ एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश ने भारत, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है।

टूर्नामेंट में सुपर-8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे जो 24 जून तक चलेंगे। सुपर 8 में पहुंचने वाली इन 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से 4 टीमें (दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीम) सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल 27 जून को खेले जाएंगे, वहीं फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।  इस आर्टिकल में हम आपको सुपर 8 स्टेज के सभी मैचों के शेड्यूल के बारे में आपको बताएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024: सुपर-8 के लिए ग्रुप

ग्रुप-1 ग्रुप-2
भारत इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज
अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका
बांग्लादेश यूएसए

टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 शेड्यूल (T20 World Cup Super 8 schedule)

ग्रुप-1 शेड्यूल

20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (21 जून सुबह 6 बजे से)
22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
22 जून: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट (23 जून सुबह 6 बजे से)
24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)
24 जून: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट (25 जून सुबह 6 बजे से)

ग्रुप-2 शेड्यूल

19 जून: यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
19 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (20 जून सुबह 6 बजे से)
21 जून: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)
21 जून: यूएसए बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (22 जून सुबह 6 बजे से)
23 जून: यूएसए बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
23 जून: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (24 जून सुबह 6 बजे से)

टी20 वर्ल्ड कप 2024: टीम इंडिया का सुपर-8 शेड्यूल

20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8 बजे से)
22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8 बजे से)
24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8 बजे से)

আরো ताजा खबर

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...