Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय महिला टीम ने NCA में की खास तैयारी, वीवीएस लक्ष्मण ने किया खुलासा

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय महिला टीम ने NCA में की खास तैयारी वीवीएस लक्ष्मण ने किया खुलासा

Indian Women Team & VVS Laxman (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024, 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू हो रहा है। भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। महिला टीम ने पिछले 8 संस्करणों में कभी भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, टीम 2020 एडिशन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

आगामी टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम शानदार खेल दिखाते हुई नजर आएगी। इस बीच, पूर्व भारतीय खिलाड़ी और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि टीम ने एनसीए में स्पेशल कैंप में कड़ी मेहनत की है और खिताब जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

टीम ने मानसिक और शारीरिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया- वीवीएस लक्ष्मण

एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने नेशनल क्रिकेट अकादमी में भारतीय महिला टीम की तैयारियों की मेजबानी की थी। शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ खिलाड़ियों ने मेंटल ट्रेनिंग के लिए sports psychologist मुग्धा बावरे के सेशन में भी भाग लिया।

Sportstar के अनुसार वीवीएस लक्ष्मण ने बताया,

जिस तरह की कमिटमेंट, डेडिकेशन और इंटेंसिटी के साथ वे प्रैक्टिस करते हैं और तैयारी करते हैं, वह बेजोड़ है। मुझे उनकी तैयारी के तरीके पर बहुत गर्व है। यह एक प्रोडक्टिव कैंप था और (महिला टीम के मुख्य कोच) अमोल मजुमदार ने इस तरह से योजना बनाई थी कि कैंप के पहले चरण में उन्होंने खेल के मानसिक और शारीरिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया। फिर एक ब्रेक था और जब वे वापस आए, तो उन्होंने खेल के स्किल और टैक्टिकल पहलू पर ध्यान दिया। यह केवल नेट्स तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पांच मैच भी खेले, जहां अमोल ने खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग परिस्थितियां, अलग-अलग तरह की चुनौतियां पैदा की थी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया (फिटनेस के अधीन), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के अधीन), सजना सजीवन

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...