Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup स्टाफ डेल स्टेन को तेज गेंदबाजी सिखाता हुआ आया नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

T20 World Cup स्टाफ डेल स्टेन को तेज गेंदबाजी सिखाता हुआ आया नजर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

Dale Steyn (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां सीजन वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से शुरू हो चुका है। तो वहीं अभी तक टूर्नामेंट में शामिल 20 टीमों के बीच कुछ रोमांचक मैच खेले चुके हैं। खिताब जंग के लिए सभी टीमों के बीच करीब 28 दिनों तक 55 मैच खेले जाने वाले हैं।

दूसरी ओर, जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में यूएसए का टी20 वर्ल्ड कप स्टाफ स्टेन को तेज गेंदबाजी की ट्रेनिंग देता व सिखाता हुआ नजर आ रहा है।

स्टेन की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही अगर उस स्टाफ को पता होता कि डेल स्टेन कौन है तो शायद वह ऐसी गलती भूल से भी नहीं करता। लेकिन स्टेन ने भी अपनी पहचान स्टाफ से छिपाते हुए नजर आए।

देखें इंटरनेट पर वायरल Dale Steyn की ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको डेल स्टेन के बारे में जानकारी दें तो अब वे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, साल 2020 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। स्टेन ने साउथ अफ्रीका के लिए साल 2004 में डेब्यू किया था, और 17 साल लंबे अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में उन्होंने 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 439 टेस्ट, 196 वनडे और 64 टी20 विकेट हासिल किए हैं।

इसके अलावा वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप की बात की जाए, तो वहां के क्रिकेट बोर्ड ने इस टी20 वर्ल्ड कप सीजन को यादगार बनाने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। टूर्नामेंट में अभी तक कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं आज 6 जून को पाकिस्तान और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच 11वां मैच ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...