Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत ही रोमांचक हुआ था आखिरी बार मुकाबला, आईसीसी ने खुद शेयर की वीडियो

T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत ही रोमांचक हुआ था आखिरी बार मुकाबला, आईसीसी ने खुद शेयर की वीडियो

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) एक और हाई-वोल्टेज मैच मुकाबले में आज 9 जून को एक दूसरे का सामना करने वाली है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच, न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी मैच को याद करते हुए नजर आए हैं, जो उन्होंने साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला था।

बता दें कि एक समय इस मैच में भारतीय टीम की जीत की संभावना मात्र 3 प्रतिशत ही रह गई थी, लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की साझेदारी, और उसके बाद कोहली (83*) की क्लास की वजह से भारतीय टीम ने मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था।

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी मैच को किया याद

बता दें कि इसको लेकर आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान उस मैच को याद करते हुए कहते हैं कि- 90 हजार लोगों के सामने हम मुश्किल में थे, क्योंकि हमने बल्लेबाजी में कुछ विकेट जल्दी खो दिए थे। मैं एक नर्वस आदमी हूं और मैं इसे ड्रेसिंग रूप से लाइव नहीं देख रहा था, क्योंकि यह एक तनावग्रस्त माहौल था।

तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने कहा- जब मैंने मैच देखा तो हम 90 पर चार विकेट थे, और हमारी जीत के चांस 2 या 3 प्रतिशत थे, लेकिन इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने एक अच्छी पार्टनरशिप खींची, जिसने सबकुछ बदल दिया। हमें नहीं पता था कि हम उस मैच को जीतेंगे या नहीं, लेकिन हम उस मैच में वापिस आ गए थे। पंत ने आगे भारतीय टीम की जीत पर कहा- इसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, यह कमाल था।

देखें आईसीसी द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...