Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup: भारत-अमेरिका मैच के बाद न्यूयॉर्क स्टेडियम को तोड़ने का काम शुरू, जानें क्यों किया जा रहा ऐसा?

Drop In Pitch (Photo Source X) (1)

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच बुधवार को हुए मैच के बाद न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। आपको बता दें कि,यह कोई क्रिकेट पिच नहीं है लेकिन इसे टूर्नामेंट के लिए 106 दिन पहले बनाया गया था। भारत vs अमेरिका के मैच के बाद अब स्टेडियम को तोड़ने का आदेश दिया गया है। बता दें कि इस मैदान पर बनने में 30 मिलियन डॉलर यानी करीब 248 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

क्यों टूटेगा Nassau County International Cricket Stadium ?

न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम को पांच महीने के अंदर तैयार किया गया था। आईसीसी ने अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप के मैच कराने का फैसला किया था। इसके अलावा डलास (टैक्सस) और फ्लोरिडा को भी टूर्नामेंट के मैचों के लिए चुना गया। अब इस पिच पर होने वाले मैच खत्म हो चुके हैं, ऐसे में स्टेडियम को तोड़ने का काम शुरू हो गया है।

जारी टूर्नामेंट में ये पिच बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने के जैसे है। इस स्टेडियम के लिए ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया गया है जो पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंट में इस्तेमाल किया गया है।

क्या है ड्रॉप इन पिच?

ड्रॉप इन पिच’ वह पिच है जो मैदान या आयोजन स्थल से दूर कहीं बनाई जाती है और फिर उसे स्टेडियम में लाकर वहां बिछाया जाता है। इससे एक ही मैदान को कई अलग-अलग तरह के खेलों में इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे फुटबॉल, रग्बी और बाकी खेल।

न्यूयॉर्क की यह पिच कोई उछाल नहीं प्रदान कर पा रही थी, जिसके कारण वह किसी भी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं थी। वहीं, गेंदबाजों को काफी हद तक मदद मिली जिसने मैच का मजा किरकिरा कर दिया। 

रोहित शर्मा ने भी माना, पिच नहीं है खेलने लायक

संयुक्त राज्य अमेरिका पर भारत की जीत के बाद, रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजों के लिए न्यूयॉर्क में खेलना बेहद कठिन था।

“सुपर आठ में होना एक बड़ी राहत है – यहां क्रिकेट खेलना आसान नहीं था। इस पिच पर मैच किसी का भी हो सकता था। हमें तीनों मैचों में अंत तक टिके रहना था। ‘इन जीतों से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा।”

আরো ताजा खबर

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...