Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup: टूर्नामेंट के इतिहास में जानें अब तक किन टीमों ने बनाए हैं 200+ टोटल, देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup Indian Team (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से शुरू हो चुका है। इस संस्करण में कुल 20 टीमें भाग ले रही है, जिन्हें पांच-पांच टीमों की चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सुपर-8 में पहुंचेगी। सुपर-8 राउंड 19 जून से खेला जाएगा, वही फिर इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में अब तक हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि T20 World Cup में अब तक किन-किन टीमों ने 200 से अधिक का टोटल बोर्ड पर लगाया है।

T20 World Cup में 200 से अधिक टोटल बनाने वाली टीमें-

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम- 5 बार

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार 200 से अधिक का टोटल बोर्ड पर लगाया है।

साउथ अफ्रीका ने पहली बार 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 208/2 रन बोर्ड पर लगाए थे। हर्शल गिब्स ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी।
2009 टी20 वर्ल्ड में एबी डिविलियर्स की 79 रन की नाबाद पारी के बल पर टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 211/5 रन बनाए थे।
2016 में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 229/4 बनाए थे, लेकिन टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
2016 टी20 वर्ल्ड कप में ही फिर टीम ने अफगानिस्तान के 209/5 बनाए थे, इस मैच में टीम ने जीत हासिल की थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 205/5 रन बनाए थे। टीम ने इस मैच को भी अपने नाम किया था।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम- 2 बार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो बार 200 से अधिक का टोटल बोर्ड पर लगाया है।

इंग्लैंड ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 219 रन चेज करते हुए 200/6 बनाए थे, लेकिन टीम मैच नहीं जीत पाई थी। केविन पीटरसन (39) और विक्रम सोलंकी (41) ने अहम पारियां खेली थी। आपको बता दें इसी मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे।
2016 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने 229 रनों का पीछा करते हुए 230/8 बनाए थे। जो रूट ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 83 रनों की पारी खेली थी।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम- 2 बार

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो बार 200 से अधिक रन बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं।

वेस्टइंडीज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 205/6 रन बनाए थे। क्रिस गेल ने 57 गेंदों में 117 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि साउथ अफ्रीका ने आसानी से रन चेज कर लिया था।
वेस्टइंडीज ने दूसरी बार 200 से अधिक का टोटल (205/4) 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कोलंबो में बनाया था। क्रिस गेल ने 75 रन बनाए थे। वहीं कायरन पोलार्ड ने 38 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वेस्टइंडीज ने इस मैच को 74 रनों से जीता था।

भारतीय क्रिकेट टीम- 2 बार

टीम इंडिया ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में दो बार 200 से अधिक का टोटल बोर्ड पर लगाया है।

भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 218/4 बनाए थे। युवराज सिंह ने 16 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी। वहीं वीरेंद्र सहवाग (68) और गौतम गंभीर (58) ने भी शानदार पारियां खेली थी।
भारत ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में 210/2 रन बनाए थे। केएल राहुल (69) और रोहित शर्मा (74) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

वही न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों ने भी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक एक बार 200 से अधिक का टोटल बोर्ड पर लगाया है।

 

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...