Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर, ग्रुप 1 की पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंची वेस्टइंडीज 

West Indies (Image Credit- Twitter X)
West Indies (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 44 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 107 रनों से जीत हासिल की। इस बड़ी जीत के बाद, वेस्टइंडीज के नेट रनरेट में बड़ा इजाफा हुआ है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के बाद, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सुपर 8 के ग्रुप 1 की पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। कैरेबियाई टीम ने भारत के खिलाफ 76 रनों से जीत दर्ज करने वाली साउथ अफ्रीका को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद, 2 अंक और 5.350 के पाॅजिटिव रनरेट के साथ वेस्टइंडीज पहले नंबर पर काबिज हो गई है।

मैच के बारे में बात करें, तो मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शिमरन हेटमायर (85 रन, 34 गेंद) की तूफानी अर्धशतक के दम पर 255 रनों का टारगेट जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा। इस टारगेट का पीछा करते हुए सिकंदर रजा एंड कंपनी 147 रनों पर सिमट गई। इस हार के बाद जिम्बाब्वे ग्रुप 1 की पाॅइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। टीम का रनरेट अब भारत से कम हो गया है, जो नेगेटिव में -5.350 है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ताजा अपडेट मैच 44 के बाद

सुपर 8, ग्रुप 1

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
वेस्टइंडीज 1 1 0 0 0 5.350
साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 0 3.800
भारत 1 0 1 0 0 -3.800
जिम्बाब्वे 1 0 1 0 -5.350

सुपर 8, ग्रुप 2

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
इंग्लैंड 1 1 0 0 2 2.55
पाकिस्तान 1 0 0 1 1 0.000
न्यूजीलैंड 1 0 0 1 1 0.000
श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.550

8 टीमों ने बनाई सुपर 8 में जगह

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा गया था। लेकिन 20 फरवरी को लीग चरण के समाप्त होने के बाद, सह-मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में जगह बनाई।

सुपर 8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से हो चुकी है, और नाॅकआउट चरण के 15 मैच खेले जा रहे है। तो वहीं, पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च और फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो/अहमदाबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...