Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव ने मेरे काम को और आसान बना दिया है – गौतम गंभीर

T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव ने मेरे काम को और आसान बना दिया है – गौतम गंभीर

Gautam Gambhir and Suryakumar yadav (Image Credit- Twitter X)सूर्यकुमार यादव ने मेरे काम को और आसान बना दिया है – गौतम गंभीर

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। कोच गंभीर ने कहा है कि सूर्यकुमार की वजह से उनका बहुत सा काम आसान हो गया है।

हेड कोच गौतम गंभीर की एक वीडियो को हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इस बात पर जोर दिया कि सूर्यकुमार को जो चीज वास्तव में दूसरों से अलग करती है, वह है खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव और ग्रुप के भीतर एक सहज वातावरण बनाए रखने का उनका तरीका, जिसकी हर कोच हाई लेवल पर उम्मीद करता है।

गौतम गंभीर ने की सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ

इस वीडियो में गंभीर ने कहा- “सूर्या ने इस फाॅर्मेट में मेरा काम काफी आसान बना दिया है और मुझे लगता है कि वह एक असाधारण लीडर हैं। क्रिकेट मैदान पर उनके प्रदर्शन से नहीं, एक बल्लेबाज के रूप में उनके प्रदर्शन से नहीं, उनके शॉट्स से नहीं, इन सब बातों को आप शायद एक तरफ रख सकते हैं।”

गंभीर ने आगे कहा “जिस तरह से वह खिलाड़ियों से जुड़ते हैं, जिस तरह से वह खिलाड़ियों से बात करते हैं, जिस तरह से वह खिलाड़ियों के साथ समय बिताते हैं, मैदान पर वह कितने सहज रहते हैं। कभी-कभी एक कोच के रूप में आप जानते हैं कि आप कई अन्य चीजों के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि वह माहौल को काफी शांत बनाए रखेंगे, जो हर कोच का सपना होता है।”

भारत ने की टी20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएसए के खिलाफ भारत ने 29 रनों से जीत हासिल कर, टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया।

मुकाबले में टाॅप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बावजूद, सूर्यकुमार यादव (84*) की कप्तानी पारी के चलते भारत ने 162 रनों का लक्ष्य यूएसए के सामने जीत के लिए रखा। इस टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी।

तो वहीं, अब भारत 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में जीत हासिल कर, टूर्नामेंट के अगले दौर में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स और...

युवराज सिंह ने पिता योगराज के बयानों पर धोनी-कपिल देव से मांगी माफी! देखें वायरल वीडियो

Yuvraj Singh issues apology to MS Dhoni, Kapil Dev over father Yograj’s remarks (image via X) भारत के वर्ल्ड कप विनिंग ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह द्वारा...

IPL 2026, Match 8: दिल्ली बनाम मुंबई के हेड टू हेड आंकड़ों में कौन किस पर भारी, देखें यहां

IPL 2026, Match 8: DC vs MI head to head records (image via getty) 4 अप्रैल, 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के एक बेहद अहम...

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...