Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: लाहौर में त्रिपक्षीय बैठक: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा शुरू

T20 WC 2026: लाहौर में त्रिपक्षीय बैठक: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा शुरू

India Pakistan (Image credit Twitter – X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर रविवार को लाहौर में एक अहम बैठक तय की गई है।

इस बैठक में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारी शामिल होंगे। खास बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश को भी इस बैठक में आमंत्रित किया है।

बांग्लादेश की ओर से क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम इस त्रिपक्षीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC के भी कुछ वरिष्ठ अधिकारी लाहौर पहुंच रहे हैं। इस बैठक का मुख्य मुद्दा 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर बना गतिरोध है।

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया था और मैच का वेन्यू बदलने की मांग की थी।

हालांकि, ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने का रुख अपनाया।

फोर्स मेज्योर पर ICC सख्त, पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव

पाकिस्तान ने इस फैसले के लिए “फोर्स मेज्योर” क्लॉज का सहारा लिया, लेकिन ICC ने इस दलील को सिरे से नकार दिया। ICC का मानना है कि इस क्लॉज को लागू करने के लिए जो ठोस सबूत चाहिए, वे पाकिस्तान पेश नहीं कर पाया।

भारत के खिलाफ मैच न खेलने की स्थिति में पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि यह मेंबर्स पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट का उल्लंघन होगा।

इस बीच श्रीलंका ने भी पाकिस्तान के रुख की आलोचना की है। उसने कहा है कि अगर भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार होता है तो श्रीलंका को पर्यटन और होटल उद्योग में बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। श्रीलंका ने यह भी याद दिलाया कि जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग-थलग पड़ा था, तब श्रीलंका ने ही वहां क्रिकेट की वापसी में मदद की थी।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ICC से ज्यादा राजस्व हिस्सा, भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और हैंडशेक प्रोटोकॉल को लागू करने जैसी मांगें रख सकता है। बांग्लादेश भी टूर्नामेंट से बाहर होने के बदले मुआवजे की मांग कर सकता है।

ICC ने साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप में चुनिंदा मैच खेलना स्वीकार नहीं किया जाएगा। टूर्नामेंट की गरिमा उसके लिए सर्वोपरि है हालांकि, बातचीत के रास्ते अब भी खुले रखे गए हैं।

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट! रिपोर्ट में लॉर्ड्स वनडे को बताया आखिरी मैच, विराट को लेकर भी रिपोर्ट आई सामने

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ...