Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: भारत से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई जिम्बाब्वे, मैच 48 के बाद कुछ ऐसा है Super 8 पाॅइंट्स टेबल का हाल 

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

भारत के खिलाफ जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर 48 में 72 रनों से हारकर, जिम्बाब्वे सेमीफाइन की रेस से बाहर हो गई है। जबकि इस जीत के बाद, सह-मेजबान भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी हद तक जिंदा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रिकाॅर्ड 257 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद जिम्बाब्वे भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करते हुए 184 रन ही बना सकी, व मैच में उसे 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

खैर, इस जीत के बाद सुपर ग्रुप 1 की पाॅइंट्स टेबल में पहले दो स्थानों में बदलाव देखने को मिला। दोपहर के मैच नंबर 47 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल करने के बाद, ना सिर्फ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया, बल्कि सुपर 8 की ग्रुप 1 की पाॅइंट्स टेबल में भी पहला स्थान हासिल कर लिया। भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ, वह अभी 2 अंक और -0.100 नेगेटिव रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ताजा अपडेट मैच 48 के बाद

सुपर 8, ग्रुप 1

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
साउथ अफ्रीका (Q) 2 2 0 0 4 2.890
वेस्टइंडीज 2 1 1 0 2 1.791
भारत 2 1 1 0 2 -0.100
जिम्बाब्वे (E) 1 0 2 0 0 -4.475

सुपर 8, ग्रुप 2

टीम मैच जीते हारे नो रिजल्ट पाॅइंट्स नेट रनरेट
इंग्लैंड (Q) 2 2 0 0 4 1.491
न्यूजीलैंड 2 1 0 1 3 3.050
पाकिस्तान 2 0 1 1 1 -0.461
श्रीलंका (E) 2 0 1 0 0 -2.550

8 टीमों ने बनाई सुपर 8 में जगह

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 10वें सीजन में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा गया था। लेकिन 20 फरवरी को लीग चरण के समाप्त होने के बाद, सह-मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में जगह बनाई।

सुपर 8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से हो चुकी है, और नाॅकआउट चरण के 15 मैच खेले जा रहे है। तो वहीं, पहला सेमीफाइनल 4 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च और फाइनल मैच 8 मार्च को कोलंबो/अहमदाबाद में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...