Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘अभिषेक शर्मा अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं, यूएसए के मिलिंद कुमार का बड़ा बयान

T20 WC 2026: ‘अभिषेक शर्मा अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं, यूएसए के मिलिंद कुमार का बड़ा बयान

Milind Kumar (Image credit Twitter – X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अमेरिका (USA) के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

यूएसए के अनुभवी खिलाड़ी मिलिंद कुमार ने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। भारत और यूएसए के बीच यह मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

यूएसए की टीम ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ शामिल है। ऐसे में भारत के खिलाफ पहला ही मुकाबला उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

मिलिंद कुमार ने माना कि अभिषेक शर्मा इस मैच में सबसे बड़े खतरे साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। वह भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी होंगे।

नंबर-1 फॉर्म में अभिषेक शर्मा, भारत-यूएसए मुकाबले से पहले मिलिंद कुमार की बड़ी तारीफ

अभिषेक शर्मा इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,297 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में भी अभिषेक का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस सीरीज में उन्होंने 182 रन बनाए और दो अर्धशतक जमाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

मिलिंद कुमार खुद भी भारतीय क्रिकेट से निकलकर यूएसए की टीम तक पहुंचे हैं। वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

भारत में रहते हुए मिलिंद ने दिल्ली और सिक्किम की ओर से रणजी ट्रॉफी खेली थी और 2018-19 सीजन में वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े रहे, हालांकि उन्हें वहां कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

2021 में मिलिंद ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका का रुख किया और माइनर लीग क्रिकेट खेलने लगे। भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम में खेलना उनके लिए खास होगा और वहां पुराने साथियों से मिलकर अच्छी यादें ताजा हुई हैं।

भारत की टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। वहीं यूएसए की टीम मोनांक पटेल की कप्तानी में भारत को चुनौती देने उतरेगी।

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में हासिल की लगातार दूसरी जीत

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) आज 17 जून, बुधवार को लीड्स के हेडिंग्ली मैदान पर भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच, जारी आईसीसी महिला...

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, बना दिया ये ऐतिहासिक रिकाॅर्ड 

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून, बुधवार को भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों...

IND vs AFG: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से बड़ी जीत हासिल कर,...

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका में इस समय भारत और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इसी...