Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2024: विक्ट्री परेड से पहले संजू सैमसन की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

 

Sanju Samson (Image Source: Instagram)

टीम इंडिया के बारबाडोस से भारत पहुंचने के बाद देश में जश्न का महौल है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद भारतीय टीम मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है और वहां शाम 4 बजे से विक्ट्री परेड निकाली जाएगी। इससे पहले विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने स्पेशल जर्सी की पहली झलक साझा की है।

इस खास जर्सी को टीम इंडिया सम्मान समारोह और मुंबई में ओपन-टॉप बस परेड के दौरान पहन सकती है। संजू सैमसन ने दिल्ली में टीम होटल से विशेष रूप से डिजाइन की गई भारतीय जर्सी की तस्वीर पोस्ट की। देखते ही देखते उनका ये पोस्ट वायरल हो गया।

सैमसन (Sanju Samson) ने जो जर्सी साझा की है, उसमें बीसीसीआई लोगो के ऊपर दो स्टार है, जो भारत के दूसरी टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने का प्रतीक है। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण जीता था। जर्सी के सामने की तरफ ‘चैंपियंस’ शब्द भी लिखा है।

ये रही संजू सैमसन की इंस्टा स्टोरी

(Sanju Samson’s Instagram Story)

बता दें कि टी-20 विश्व कप चैंपियन टीम की चार्टर्ड फ्लाइट गुरुवार की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जहां रोहित शर्मा एंड कंपनी का शानदार अंदाज में स्वागत किया गया। अपने चैंपियन्स का स्वागत करने के लिए हजारों प्रशंसक नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

एयरपोर्ट पर फैन्स से मिलने के बाद भारतीय टीम नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंची। यहां से टीम इंडिया और राहुल द्रविड के नेतृत्व में सहयोगी स्टाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। अब पीएम से मिलने के बाद टीम इंडिया मुंबई में मरीन ड्राइव पर एक ओपन-टॉप बस विजय परेड भी करेगी। संभावना है कि विक्ट्री परेड और सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ी तैयार किए गए विशेष जर्सी को पहनेंगे।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...