Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक 2028 की जगह खतरे में, पढ़ें बड़ी खबर

Australia Team (Image credit Twitter - X)
Australia Team (Image credit Twitter – X)

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज से बाहर होने का असर, अब सिर्फ इस टूर्नामेंट तक सीमित नहीं रह सकता। टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से बाहर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में जगह गंवाने के खतरे में आ गया है।

लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में पुरुष टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता में केवल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों का चयन महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन प्रणाली के आधार पर होगा। माना जा रहा है कि इस वर्ल्ड कप के बाद जारी होने वाली आईसीसी रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन तय होगा। हालांकि, अंतिम मंजूरी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति देगी।

न्यूजीलैंड की बढ़त से ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक उम्मीदों पर संकट

टूर्नामेंट की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया रैंकिंग में न्यूजीलैंड से आगे था। लेकिन शुरुआती दौर में बाहर होने से न्यूजीलैंड के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल या उससे आगे तक पहुंचता है, तो वह सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकता है। न्यूजीलैंड का आईसीसी टूर्नामेंट्स प्रदर्शन मजबूत रहा है और वह 2007, 2016, 2021 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है।

यदि न्यूजीलैंड रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देता है, तो ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक क्वालिफाई करने के लिए अलग क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट खेलना पड़ सकता है। इस हिसाब से पांच की वर्ल्ड और एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि उसने वर्षों से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कराने के लिए प्रयास किए हैं।

1900 के बाद पहली बार 2028 में क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनेगा। 2032 ओलंपिक ब्रिस्बेन में भी क्रिकेट शामिल रहेगा। 2036 के लिए भारत संभावित मेजबान माना जा रहा है।

दूसरी ओर, कंगारू टीम के कई वरिष्ठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ओलंपिक में खेलने की इच्छा जताई है। स्टीव स्मिथ ने इसे खास मौका बताया, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने भी ओलंपिक में खेलने को गर्व की बात कहा है। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया इस चुनौती से कैसे उबरता है?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया 

India vs Netherlands (Image Credit- Twitter X) भारत और नीदरलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज 18 फरवरी, बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद...

IND vs NED: शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!

IND vs NED: Shivam Dube (image via JioHotstar) शिवम दुबे की शानदार बैटिंग और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन की मदद से भारत ने सोमवार को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम नीदरलैंड मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

IND vs NED (image via X) भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप गेम 17 रन से जीता और सुपर 8 में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगा। बुधवार, 18...

T20 WC 2026: नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 36 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया...