
Matthew Wade. (Photo by Alex Davidson/Getty Images)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने तीनों ही ग्रुप स्टेज मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और टीम ने सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
सुपर 8 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने टीम की तैयारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मैथ्यू वेड के मुताबिक सुपर 8 में स्पिनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं और यह बात ऑस्ट्रेलिया को भी काफी अच्छी तरह से पता है। शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वेस्टइंडीज की पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलेगी और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स यहां पर अपनी छाप छोड़ेंगे।
वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के मुताबिक मैथ्यू वेड ने कहा कि, ‘इस वेन्यू में हमें काफी स्पिनर्स का सामना करना पड़ सकता है। सेंट लूसिया काफी अच्छा विकेट है और इस वेन्यू में हमें इंडिया के खिलाफ खेलना है जो की काफी अच्छी बात है। सभी खिलाड़ी स्पिनर्स के लिए तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल में भी हमने ऐसा ही देखा था और अब वर्ल्ड कप में भी स्पिनर्स को अपनी छाप छोड़ते हुए देखेंगे। हम सभी टीमों के खिलाफ वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा अभी तक करते हुए आए हैं।’
टी20 क्रिकेट के भविष्य को लेकर मैथ्यू वेड ने किया बड़ा खुलासा
मैथ्यू वेड ने आगे कहा कि, ‘जब आखिरी मौका होता है तो मैं अपने सर्वश्रेष्ठ पर होता हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में मैं और भी अच्छा प्रदर्शन करूं। ऑस्ट्रेलिया के पास ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिनका भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। मैं खुद यही चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए।’
ऑस्ट्रेलिया को अब अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 16 जून को खेलना है। इसके बाद टीम सुपर 8 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 23 जून को खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को सुपर 8 का महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा।
अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन
हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम
IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर
16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

